एक्सप्लोरर

Kolkata Rape-Murder Case: अस्पतालों में बंद रहेंगी सेवाएं, 24 घंटे की हड़ताल पर जा रहे डॉक्टर्स, IMA ने किया ऐलान

Kolkata Rape-Murder Case: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कोलकाता में डॉक्टर्स का जबरदस्त प्रदर्शन हुआ. इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने डॉक्टर्स पर हमला कर दिया और आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ की.

Doctor's Strike on 17 Aug: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने गुरुवार (15 अगस्त) की रात ऐलान किया कि 17 अगस्त को 24 घंटे के लिए देशव्यापी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी. आईएमए का कहना है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर और फिर स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स के साथ किए गए बर्ताव के विरोध में 17 अगस्त को डॉक्टर्स हड़ताल पर जाने वाले हैं. इसका असर मेडिकल सेवाओं पर दिखने वाला है.

आईएमए की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मॉडर्न मेडिसिन के डॉक्टर्स 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक अपनी सेवाएं नहीं देने वाले हैं. इस दौरान मरीजों को सिर्फ जरूरी सेवाओं ही दी जाने वाली हैं. कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए रेप-मर्डर केस को लेकर लोगों में काफी ज्यादा गुस्सा है. इस वक्त पश्चिम बंगाल की राजधानी में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिले हैं. बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरी हैं और उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है.

आईएमए ने क्या कहा है?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आईएमए ने एक प्रेस रिलीज जारी की है. इसमें कहा गया है, "कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में क्रूर अपराध और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हुई गुंडागर्दी को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार यानी 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से रविवार यानी 18 अगस्त सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए मॉडर्न मेडिसिन के डॉक्टर्स की सेवाएं बंद करने का ऐलान करता है."

आईएमए ने आगे कहा, "सभी जरूरी सेवाएं जारी रहने वाली हैं. हताहतों का इलाज किया जाएगा. रेगुलर ओपीडी काम नहीं करने वाली हैं और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएगी. ये हड़ताल उन सभी क्षेत्रों पर लागू है, जहां मॉडर्न मेडिसिन डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आईएमए को डॉक्टर्स के मुद्दे पर देश की सहानुभूति की जरूरत है."

कोलकाता रेप केस में 12 लोग गिरफ्तार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली. महिला के साथ रेप किया गया था और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस पूरे मामले में अगले ही दिन एक सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है, जिसने गुरुवार को पांच डॉक्टर्स को पूछताछ के लिए बुलाया. रेप-मर्डर के मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर केस: CBI ने शुरू की पूछताछ, तोड़-फोड़ मामले में 12 गिरफ्तार, 5 डॉक्टरों को नोटिस | जानें 10 बड़े अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget