एक्सप्लोरर

Kulgam Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कुलगाम में एक पाकिस्तानी समेत 2 आतंकियों को किया ढेर

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया.

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में सुरक्षाबलों को आज बड़ी कामयाबी मिली. सुरक्षाबलों ने कुलगाम के खुर्बतपुरा इलाके में मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए. मुठभेड़ अब भी जारी है. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने इसकी जानकारी दी.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने खुर्बतपुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई के चलते अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

इससे पहले रविवार को श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था. अधिकारी ने बताया कि पुलिस चार अप्रैल को सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए हमले के दिन से ही दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों की तलाश में थी और रविवार को उनके ठिकाने का पता चलने के बाद एक अभियान शुरू किया गया. मुठभेड़ के दौरान दोनों मारे गए. दोनों की पहचान मोहम्मद भाई उर्फ अबू कासिम उर्फ मीर शोएब उर्फ मुदस्सिर और अबू अरसलान उर्फ खालिद उर्फ आदिल के रूप में हुई.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकवादियों को 'ए' श्रेणी में रखा गया था और दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे. मोहम्मद भाई जहां 2019 से सक्रिय था, वहीं अबू अरसलान साल 2021 से मध्य कश्मीर में सक्रिय था.

Jammu And Kashmir: जम्मू कश्मीर में गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जताई बारिश की संभावना

केतन दीक्षित abp न्यूज़ की सोशल मीडिया टीम में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उन्होंने पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू किया. उसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान में भी अपनी सेवाएं दीं. 4 साल से अधिक समय तक वह 'स्टॉप एसिड अटैक' अभियान के साथ बतौर मीडिया ऑफिसर जुड़े रहे. इसके बाद हाइपर लोकल न्यूज़ एप 'सर्कल' में बतौर एडिटोरियल कम्यूनिटी मैनेजर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं. केतन ने अपनी पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पूरी की. फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में भी इनकी दिलचस्पी है और अवॉर्ड विनिंग फिल्म का निर्देशन भी किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget