एक्सप्लोरर

New Chinar Corps Commander: लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने संभाली चिनार कोर की कमान, काउंटर-टेरेरिज्म के माने जाते हैं एक्सपर्ट

New Chinar Corps Commander: अपने 35 साल के करियर में औजला ने एक लंबा समय कश्मीर घाटी में ही बिताया है. चिनार कोर के नए कमांडर काउंटर-टेरेरिज्म एक्सपर्ट के साथ-साथ इंफ्रोमेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) में बेहद निपुण हैं.

New Chinar Corps Commander:  भारतीय सेना की सामरिक महत्व वाली कश्मीर की चिनार कोर की कमान लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने संभाल ली है. खास बात यह है कि अपने 35 साल के करियर में औजला ने एक लंबा समय कश्मीर घाटी में ही बिताया है. चिनार कोर के नए कमांडर काउंटर-टेरेरिज्म एक्सपर्ट के साथ-साथ इंफ्रोमेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) में बेहद निपुण माने जाते हैं.

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर (15वीं कोर) के नए कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल औजला कुपवाड़ा स्थित वज्र डिवीजन के जीओसी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इससे पहले चिनार कोर में ही वे बीजीएस यानि ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ और एलओसी के फरकियां-ब्रिगेड के कमांडर भी रह चुके हैं. उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) स्थित उत्तरी कमान में भी एमजीएस यानि मेजर-जनरल जनरल स्टाफ के पद पर वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं.


New Chinar Corps Commander: लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने संभाली चिनार कोर की कमान, काउंटर-टेरेरिज्म के माने जाते हैं एक्सपर्ट


वर्ष 1987 में भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स में एक सैन्य अफसर के तौर पर शामिल होने वाले लेफ्टिनेंट जनरल औजला पाकिस्तान से सटी सीमा पर एक बटालियन की कमान संभाल चुके हैं. चिनार कोर की कमान संभालने से पहले वे राजधानी दिल्ली में सेना मुख्यालय में डीजी-आईटी यानि इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विंग के महानिदेशक के पद पर तैनात थे.


चिनार कोर की कमान संभालने के बाद ले. जनरल औजला ने भरोसा दिलाया कि कश्मीर घाटी में पिछले कुछ समय से जो हालात बदले हैं उन्हें और बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे. आपको बता दें कि सोमवार को ही चिनार कोर ने जानकारी दी थी कि पिछले एक साल में कश्मीर घाटी में आतंकियों की संख्या में बड़ा गिरावट आई है. अब घाटी में सिर्फ 150 आतंकी ही बचे हैं जबकि पिछले कई सालों से ये संख्या 200-250 के आसपास थी.


New Chinar Corps Commander: लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने संभाली चिनार कोर की कमान, काउंटर-टेरेरिज्म के माने जाते हैं एक्सपर्ट

ले. जनरल औजला के चिनार कोर की कमान संभालने के दिन ही आतंकियों ने शोपियां जिले में सुरक्षाबलों से जान बचाने के लिए स्थानीय नागरिकों तक को नहीं बख्शा. आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई और एक सैनिक समेत दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: 

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर

Pakistan Trade Minister: भारत के साथ व्यापार के लिए पाकिस्तान का बड़ा कदम, शहबाज शरीफ कैबिनेट ने नियुक्त किया ट्रेड मिनिस्टर

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुनाव खत्म होते ही फटेगा महंगाई बम', AAP ने मोदी सरकार को घेरा, जानें क्या-क्या कहा है
'चुनाव खत्म होते ही फटेगा महंगाई बम', AAP ने मोदी सरकार को घेरा, जानें क्या-क्या कहा है
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
'सेंट्रल फोर्स तैनात करो...', बंगाल में SIR का काम कर रहे जजों पर हमले से सुप्रीम कोर्ट नाराज, राज्य सरकार को भी लगाई फटकार
'सेंट्रल फोर्स तैनात करो...', बंगाल में SIR का काम कर रहे जजों पर हमले से सुप्रीम कोर्ट नाराज
Tamil Nadu Election Polls: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को मिलेगी बंपर सीटें, इस प्री पोल सर्वे का अनुमान AIADMK-बीजेपी की उड़ा देगा नींद
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को मिलेगी बंपर सीटें, इस प्री पोल सर्वे का अनुमान AIADMK-बीजेपी की उड़ा देगा नींद

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
UP Politics: संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
कौन हैं समीर रिजवी? जिन्होंने पहले 9 गेंदों पर 0 रन बनाए फिर 47 गेंदों में 70 रन की पारी खेल अकेले पलट दी हारी हुई बाजी
कौन हैं समीर रिजवी? जिन्होंने पहले 9 गेंदों पर 0 रन बनाए फिर 47 गेंदों में 70 रन की पारी खेल अकेले पलट दी हारी हुई बाजी
Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
CBSE Board 10th Result 2026 : छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी
छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी; इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Embed widget