एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 'सर्जिकल स्ट्राइक और गोधरा जैसा कांड कर सकती है बीजेपी', संजय राउत ने किया दावा

Sanjay Raut On BJP: बीते रविवार को शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी हमला बोलते हुए कहा था कि बीजेपी नाकामियों को छिपाने के लिए कुछ भी कर सकती है.

Sanjay Raut Attack BJP: शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. संजय राउत ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक और गोधरा जैसा कांड कर सकती है.

संजय राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''लोगों के मन में ये डर है कि जो राजनैतिक दल चुनाव जीतने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का ड्रामा कर सकता है. जिस पार्टी और उनके प्रधानमंत्री पर पुलवामा जैसा घिनौना काम करने का आरोप है. जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ये बोलते हैं कि पुलवामा हुआ नहीं, किया गया है, वो पार्टी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है.''

उद्धव ठाकरे ने भी बोला था बीजेपी पर हमला

बीजेपी पर इस तरह का तीखा हमला बोलने वाले संजय राउत शिवसेना यूबीटी में अकेले नहीं है. दो दिन पहले पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी ऐसा ही बयान दिया था. रविवार (27 अगस्त) को महाराष्ट्र के हिंगोली में एक रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि बीजेपी अपनी 2024 के चुनाव को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैला सकती है.

द टेलीग्राफ की खबर के अनुसार, उद्धव ठाकरे ने रैली में कहा कि "बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है. ये मैं नहीं कह रहा हूं. पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जो नरेंद्र मोदी के करीबी थे और तृणणूल सांसद महुआ मोइत्रा कह रही हैं. उन्होंने 2019 में पुलवामा की घटना को लेकर सवाल उठाए हैं और आशंका जताई है कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं."

क्या कहा था सत्यपाल मलिक ने?

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इसी साल अप्रैल में एक इंटरव्यू में ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि पुलवामा हमले के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है. मलिक ने कहा था कि उन्होंने जवानों को हवाई मार्ग से भेजने की बात कही थी, जिसे गृह मंत्रालय ने इनकार कर दिया. 

मलिक के दावे के मुताबिक जब पुलवामा हमले के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सामने इन मामलों को उठाया तो तो उन्हें चुप रहने को कहा गया. मलिक ने कहा कि उन्हें उसी समय अंदाजा हो गया था कि केंद्र सरकार इसका ठीकरा पाकिस्तान के सिर फोड़ने वाली है.

यह भी पढ़ें

'ये तो बस शुरुआत है', सुप्रीम कोर्ट में आर्टिकल 370 के खात्मे पर बहस करने वाले लेक्चरर के निलंबन पर महबूबा मुफ्ती ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget