एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में BJP ने तैयार किया सीट बंटवारे का फॉर्मूला, मुकेश सहनी, जीतन मांझी और उपेंद्र कुशवाहा क्या मिलेगा?

BJP Core Group Meeting: बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक में बिहार के दिग्गज नेता शामिल हुए और इस बैठक में एनडीए की सीटों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा की गई.

BJP Seat Sharing In Bihar: आने वाले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होना है. इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. एक तरफ विपक्षी दल एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ बीजेपी अपने गठबंधन एनडीए को मजबूत करने का प्रयास कर रही है. इसी क्रम में बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर एक खबर सामने आई है.

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में एनडीए के घटक दलों के लिए बीजेपी ने लगभग सीट बंटवारे पर मन बना लिया है. इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में हुई बिहार बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक में चर्चा की गई. हालांकि इसको लेकर अभी किसी तरह का निर्णय नहीं लिया है.

बिहार में बीजेपी का गठबंधन फॉर्मूला

बिहार में बीजेपी लगभग 30 सीट पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है. एनडीए के घटक दल एलजेपी (दोनों गुट) को लगभग 6 सीट देने पर विचार किया जा रहा है. इसके अलावा जीतन राम माझी की पार्टी हम को 1 सीट, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को 3 सीट देने का बीजेपी ने मन बनाया है. वहीं मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को बीजेपी 1 सीट दे सकती है.

साथ ही इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि बिहार में कौन सी सीट किस सहयोगी दल को देना है. फिलहाल सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक, बीजेपी कौन-कौन सी सीट अपने सहयोगी दलों को देगी ये संबंधित पार्टियों के उम्मीदवार को देखकर फाइनल किया जाएगा.

नीतीश कुमार की बैठक, बीजेपी के बड़े नेताओं का बिहार दौरा

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 जून को पटना में विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए बैठक करने वाले हैं. वहीं, बीजेपी के दो बड़े नेता भी राज्य का दौरा करने वाले हैं. इससे पहले बुधवार (14 जून) को कोर ग्रुप की बैठक हुई जिसके बाद सीट शेयरिंग वाली खबर सामने आई. इस बैठक में बिहार बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की थी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र में रामदास अठावले BJP-शिंदे गुट के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, सामने रखी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
लोकसभा में राहुल गांधी पर भड़के अमित शाह, कंगना रनौत ने कसा तंज, कहा- 'गृहमंत्री ने अच्छे से धोया'
लोकसभा में राहुल गांधी पर भड़के अमित शाह, कंगना रनौत ने कसा तंज, कहा- 'गृहमंत्री ने अच्छे से धोया'
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
LPG-तेल संकट के बीच आई बड़ी खबर, PNG के दो कार्गो भारत रवाना, सरकार ने क्या बताया?
LPG-तेल संकट के बीच आई बड़ी खबर, PNG के दो कार्गो भारत रवाना, सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जापान ने लिया बड़ा फैसला, ईरान को अमेरिका ने दी धमकी
Live: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जापान ने लिया बड़ा फैसला, ईरान को अमेरिका ने दी धमकी
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
दो साल भी नहीं चली 20 करोड़ की शाही शादी, तीन दिनों तक चला था ग्रैंड सेलिब्रेशन, अब तलाक
दो साल भी नहीं चली 20 करोड़ की शाही शादी, तीन दिनों तक चला था ग्रैंड सेलिब्रेशन, अब तलाक
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget