एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: आरती-तिलक के बाद मिला सिंबल, फिर चिराग ने जीजा को दी सीट, अरुण भारती यूं बने NDA उम्मीदवार

Lok Sabha Elections 2024: जमुई सीट से चिराग पासवान मौजूदा सांसद हैं लेकिन इस बार उन्होंने हाजीपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. जमुई से अरुण भारती को टिकट मिला है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास ने जमुई से दूसरे उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है. इस लोकसभा सीट से अरुण भारती चुनाव लड़ेंगे. पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीट से चिराग जीजा को टिकट दे सकते हैं और वैसा ही हुआ. पहले सास ने आरती उतारी, फिर तिलक लगाया और बाद में कुछ अच्छा खिलाया. साले चिराग ने पार्टी का सिंबल दिया और अरुण भारती जमुई सीट से कुछ इस तरह एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार बन गए.

जमुई सीट से चिराग पासवान मौजूदा सांसद हैं. वह दो बार सांसद बन चुके हैं और अब सीट बदलकर तीसरी बार सांसद बनने की कोशिश करेंगे. वहीं, अरुण भारती पहली बार चुनावी मैदान में हैं. 2014 में वह पहली बार चिराग पासवान के लिए प्रचार करने उतरे थे. इसके बाद जब पार्टी में फूट पड़ी तो वह चिराग के साथ जन आशीर्वाद यात्रा में भी शामिल हुए. मुश्किल समय में चिराग का साथ देने के बाद उन्हें टिकट मिला है.

क्या बोले अरुण भारती?

अरुण भारती ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "हमारे नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान की ओर से मुझे जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी का सिंबल दिया गया है. मैं पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया. मैं पापा की ओर से दिखाए गए पद चिन्हों पर आगे बढूंगा और चिराग पासवान के नेतृत्व में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अबकी 400 पार के लिए  योगदान दूंगा. जमुई के विकास लिए मैं हमेशा तत्पर हूं. मुझे पूर्ण भरोसा है की जमुई लोकसभा की जनता मुझे आशीर्वाद देगी."

2019 में भी चुनाव लड़ना चाहते थे अरुण भारती

अरुण भारती 2019 में भी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे. उस समय भी लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी. लोक जनशक्ति पार्टी के हिस्से में तीन रिजर्व सीटें आई थीं. एक सीट पर चिराग पासवान, दूसरी पर पशुपति पारस और तीसरी सीट पर उनके भाई रामचंद्र पासवान चुनाव लड़े थे. रामचंद्र के निधन के बाद समस्तीपुर से उनके बेटे प्रिंस राज ने चुनाव लड़ा और सांसद बने. वहीं, अब अरुण भारती के लिए पार्टी में जगह बनी है.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: आ गई BJD उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए कहां से किसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
फारस की खाड़ी में भारत के कितने जहाज और लोग फंसे? केंद्र सरकार ने दिया जवाब, बताया कैसे होगी वापसी
फारस की खाड़ी में भारत के कितने जहाज और लोग फंसे? केंद्र सरकार ने दिया जवाब, बताया कैसे होगी वापसी
इस राज्य ने बजट में कर दिया बड़ा ऐलान, 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का फ्री जीवन बीमा
इस राज्य ने बजट में कर दिया बड़ा ऐलान, 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का फ्री जीवन बीमा
कॉल सेंटर के नाम पर इंटरनेशनल ठगी! बंगाल में ED की ताबड़तोड़ रेड, करोड़ों की काली कमाई का खुलासा
कॉल सेंटर के नाम पर इंटरनेशनल ठगी! बंगाल में ED की ताबड़तोड़ रेड, करोड़ों की काली कमाई का खुलासा

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget