एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव नहीं लड़ेंगे तो क्या करेंगे BJP के सांसद जयंत सिन्हा? जानिए

Lok Sabha Elections: जयंत सिन्हा ने चुनाव की जिम्मेदारी से मुक्त होने की बात कहते हुए यह भी बताया कि वह भविष्य में क्या करना चाहते हैं. गौतम गंभीर के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे बीजेपी सांसद हैं.

Lok Sabha Elections 2024: आम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवारों की सूची आने से पहले पार्टी सांसद जयंत सिन्हा ने अप्रत्यक्ष तौर पर 2024 का टिकट लेने से इन्कार कर दिया है. जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट के जरिए आगामी चुनाव में किसी भी सक्रिय लेने से मना कर दिया. उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि वह चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाहते हैं और भविष्य में उनका क्या प्लान है.

जयंत सिन्हा के एक्स पोस्ट के मुताबिक, "मैंने पार्टी के माननीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे सीधे चुनावी दायित्यों से मुक्त करने के लिए कहा है, ताकि मैं वैश्विव जलवायु परिवर्तन से भारत और दुनिया में निपट सकूं. हालांकि, मैं पार्टी के साथ आर्थिक और सरकार से जुड़े विषयों पर काम करता रहूंगा." जयंत सिन्हा ने इसके बाद झारखंड के हजारीबाग के लोगों और पीएम मोदी और अमित शाह का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें 10 साल तक देश की जनता का सेवा करने का मौका दिया.

गंभीर ने भी मांगी छुट्टी

वैसे, जयंत सिन्हा से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी ऐसा ही पोस्ट लिखकर चुनाव न लड़ने की बात कही थी. अब जयंत सिन्हा ने भी चुनाव से ठीक पहले ऐसा पोस्ट किया है. भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव में कई नए चेहरों को मौका दे सकती है, क्योंकि 20 से ज्यादा सांसद पिछले साल अलग-अलग राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में लड़े थे और वह अब राज्य स्तर पर काम कर रहे हैं.

क्या है वजह?

क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर ने पोस्ट में बताया था कि वह क्रिकेट से जुड़ी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहते हैं. यही वजह है कि चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, जबकि जयंत सिन्हा ने बताया कि वह जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से निपटना चाहते हैं. ये दोनों ही नेता पहले भी सांसद होने के साथ इन जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आए हैं लेकिन इस बार चुनाव से ठीक पहले उनके पोस्ट को अलग तरीके से देखा जा रहा है. राजनीतिक जानकारों के अनुसार, बीजेपी कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है और संभव है कि ऐसे सांसदों से कहा गया हो कि वह खुद ही चुनाव लड़ने से मना कर दें.

यह भी पढ़ेंः Jayant Sinha Post: अब BJP सांसद जयंत सिन्हा भी बोले- मुझे चुनावी कर्तव्यों से मुक्त कर दीजिए, X पर किया पोस्ट, पढ़िए और क्या लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moinabad Drug Case: ड्रग कांड में सियासी तूफान! BRS चीफ KCR ने दिखाई सख्ती, रोहित रेड्डी को थमाया शोकॉज़ नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब
ड्रग कांड में सियासी तूफान! BRS चीफ KCR ने दिखाई सख्ती, रोहित रेड्डी को थमाया शोकॉज़ नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब
Hyderabad Loot: हैदराबाद में फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट! मिर्ची पाउडर डालकर 1 करोड़ उड़ा ले गए बदमाश
हैदराबाद में फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट! मिर्ची पाउडर डालकर 1 करोड़ उड़ा ले गए बदमाश
Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
India-Iran Relations: जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Embed widget