एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी से की मुलाकात तो प्रशांत किशोर बोले- चंद्रबाबू नायडू ने भी मुहिम शुरू की थी, लेकिन...

Lok Sabha Elections: प्रशांत किशोर ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू 2019 में आंध्र प्रदेश में बहुमत की सरकार चला रहे थे, वो पूरे देश का दौरा कर रहे थे. लेकिन नतीजा क्या हुआ?

Indian General Election 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी एकता को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. इस सिलसिले में उन्होंने सोमवार (24 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. सीएम नीतीश के साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. 

पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जेडीयू नेता नीतीश कुमार की विपक्षी नेताओं से मुलाकातों को लेकर उन पर निशाना साधा है. जन सुराज के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने संवाददाता सम्मेलन में लालू प्रसाद यादव, ममता बनर्जी, एन चंद्रबाबू नायडू, कांग्रेस से लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

चंद्रबाबू नायडू इसी भूमिका में थे

किशोर ने एक सवाल के जवाब में कहा, "हम याद दिला देते हैं 2019 में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू इसी भूमिका में थे जिस भूमिका में इस समय नीतीश कुमार आने का प्रयास कर रहे हैं. नीतीश कुमार के 42 विधायक हैं... उनकी लगंड़ी सरकार है." 

नतीजा क्या हुआ?

प्रशांत किशोर ने कहा कि "चंद्रबाबू नायडू तब आंध्र प्रदेश में बहुमत की सरकार चला रहे थे, वो पूरे देश का दौरा कर रहे थे. नतीजा क्या हुआ... आंध्र में उनके सांसद घटकर तीन हो गए और विधानसभा में 23 विधायक जीते और वो सत्ता से बाहर चले गए. नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए."

नीतीश को बंगाल में कौन पूछता है?

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के शून्य सांसद हैं वो देश का प्रधानमंत्री तय कर रहा है. जिस पार्टी का अपना ठिकाना नहीं है वो देश की पूरी पार्टियों का एकत्रित कर रहा है. नीतीश जी कोलकाता में ममता जी से मिलने गए थे, क्या ममता बनर्जी कांग्रेस से लड़ने के लिए तैयार हो गईं हैं? वो लालू और नीतीश की पार्टी को बंगाल में लड़ाने के लिए तैयार हैं? या तृणमूल कांग्रेस को बिहार में लालू-नीतीश एक भी सीट देंगे? किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार हमसे ज्यादा ममता बनर्जी को जानते हैं... नीतीश को बंगाल में कौन पूछता है...  

बता दें कि पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिले थे. इसी कड़ी में ही वो सोमवार (24 अप्रैल) को ममता बनर्जी, अखिलेश यादव से मिले थे. नीतीश आने वाले दिनों में विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए कई नेताओं से मिलने वाले हैं. वहीं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद 19 राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में बड़ी बैठक हो सकती है. सीएम नीतीश कुमार लगातार विपक्ष के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'देवेंद्र फडणवीस को CM होना चाहिए, लेकिन...', महाराष्ट्र BJP चीफ का बड़ा बयान, शिंदे की छुट्टी पर भी दिया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु, मंदिर कमेटी पर केस दर्ज
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Iran-Israel War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात
ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Military Strike: भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
IND vs ENG Semifinal: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
UP Weather: यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
Paint Fumes Health Effects: घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
Embed widget