एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: कमलनाथ सरकार का बहुमत परीक्षण कल, सिंधिया समर्थक विधायक बोले- सुरक्षा मिलेगी तभी लौटेंगे

सूत्रों के हवाले से खबर है कि शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बेंगलुरु में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों से मुलाकात करेंगे.मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक जो जयपुर के एक रिसॉर्ट में ठहरे थे, भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश में सियासी ड्रामे का क्लाइमेक्स तय हो गया है. राज्यपाल लालजी टंडन ने निर्देश दिया है कि कल विधानसभा में फ्लोर टेस्ट आयोजित किया जाएगा. राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने को भी कहा है. इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक जो जयपुर के एक रिसॉर्ट में ठहरे थे, भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं, बेंगलूरु में रुके सिंधिया समर्थक 22 विधायकों ने वीडियो जारी कर कहा है कि जब तक हमें सुरक्षानहीं मिलेगी, तब तक हम नहीं लौटेंगे.

रकार सदन में अपना बहुमत खो चुकी है- राज्यपाल

राज्यपाल लाल जी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ और विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी भेजकर सोमवार को सरकार का बहुमत परीक्षण कराने को कहा है. चिट्ठी में राज्यपाल ने साफ शब्दों में लिखा है, ‘’सरकार सदन में अपना बहुमत खो चुकी है. इसलिए संवैधानिक और प्रजातंत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार को बहुमत साबित करना जरूरी है.’’

सीएम कमलनाथ और स्पीकर के नाम चिट्ठी में राज्यपाल ने आदेश दिया है कि 16 मार्च से शुरु हो रहे बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के फौरन बाद विश्वास मत पर वोटिंग कराई जाए और इसकी वीडियोग्राफी भी हो. राज्यपाल लालजी टंडन ने ये आदेश बीजेपी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद जारी किया, इस मुलाकात में फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की गई थी.

कांग्रेस के बागी विधायकों से मिल सकते हैं सिंधिया-शिवराज

इससे पहले कांग्रेस ने सभी विधायकों को व्हिप जारी कर बजट सत्र के लिए भोपाल में मौजूद रहने का आदेश जारी किया था. इसी के मद्देनजर जयपुर भेजे गए कमलनाथ समर्थक विधायक आज वापस भोपाल पहुंच जाएंगे. सूत्रों के हवाले से खबर है कि शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बेंगलुरु में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों से मुलाकात करेंगे.

...तो गिर सकती है कमलनाथ सरकार

इन विधायकों ने पहले ही विधानसभा अध्यक्ष अपना इस्तीफा भेज दिया है, जिसमें से 6 विधायकों का इस्तीफा मंजूर हो गया है. इस लिहाज से देखें तो मध्य प्रदेश विधानसभा में कमलनाथ सरकार के लिए बहुमत साबित करना टेढ़ी खीर साबित हो सकती है. अब अगर बेंगलुरु गए कांग्रेस के 16 बचे हुए विधायक भी इस्तीफा देने पर अड़ जाते हैं तो कमलनाथ सरकार का गिरना तय है.

क्या कहता है सीटों का गणित?

ऐसी स्थिति में सदन में कुल विधायकों की संख्या 206 रह जाएगी और बहुमत के लिए चाहिए 104 विधायकों का समर्थन होगा. लेकिन इस स्थिति में कांग्रेस के पास सिर्फ 92 विधायक बचेंगे और और गैर बीजेपी और गैर कांग्रेसी विधायकों के समर्थन के बाद भी आंकड़ा 99 पर पहुंचेगा. जो कि बहुमत से 5 कम है. ऐसी स्थिति में बीजेपी आसानी से सरकार बना लेगी, क्योंकि विधानसभा में बीजेपी के पास 107 विधायकों का समर्थन है.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस के 22 विधायकों का जिक्र करते हुए CM कमलनाथ ने अमित शाह को लिखा पत्र, मांगी 'मदद'

मध्य प्रदेशः सीएम कमलनाथ ने रविवार को बुलाई कैबिनेट बैठक, सत्र को स्थगित करने पर हो सकती है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kamal Haasan To Trump: 'माइंड यॉर ऑन बिजनेस', रूसी तेल खरीद को लेकर 30 दिन की छूट पर बोले ट्रंप तो भड़के कमल हासन
'माइंड यॉर ऑन बिजनेस', रूसी तेल खरीद को लेकर 30 दिन की छूट पर बोले ट्रंप तो भड़के कमल हासन
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Exclusive: वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत न्यूज़ीलैंड में किसका पलड़ा भारी?
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
"होली के असली मजे तो इन्होंने लिए हैं" पुष्कर में टिंकू जिया गाने पर विदेशी हसीनाओं ने खूब लगाए ठुमके
Embed widget