एक्सप्लोरर

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ हादसे पर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने दिया बयान, योगी सरकार से कर दी बड़ी मांग

Mahakumbh Stampede: जमात-ए-इस्लामी हिंद ने कहा है कि घटना एक बार फिर इस बात को दर्शाती है कि इस तरह की विशाल भीड़ में सावधानीपूर्वक योजना और भीड़ को कंट्रोल करने की तत्काल जरूरत है.

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान से पहले मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है और 60 लोग घायल हो गए हैं. हादसे को लेकर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने बुधवार (29 जनवरी, 2025) को दुख जताया. संगठन ने कहा कि केंद्र और यूपी की सरकार को इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कुंभ में व्यवस्थाओं की कमियों को तुरंत दूर करना चाहिए.

जमात-ए-इस्लामी हिंद ने हादसे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार से बड़ी मांग भी कर दी है. उन्होंने कहा कि आम तीर्थयात्रियों को वीआईपी के समान सुरक्षा की जरूरत है. दुख की इस घड़ी में हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. मुस्लिम संगठन ने कहा कि हम उन लोगों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है. इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को शक्ति मिले ऐसी दुआ करते हैं. 

भीड़ को कंट्रोल करने की जरूरत

जमात ए इस्लामी हिंद के वाइस प्रेसिडेंट सलीम इंजीनियर ने कहा कि घटना एक बार फिर इस बात को दर्शाती है कि इस तरह की विशाल भीड़ में सावधानीपूर्वक योजना और भीड़ को कंट्रोल करने की तत्काल जरूरत है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा ही प्राथमिकता होनी चाहिए. वहीं वीआईपी के लिए पहुंच कर उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देने के बजाय उसे नजरअंदाज करना चाहिए. 

सबको समान सुरक्षा की जरूरत

जमात-ए-इस्लामी ने कहा, “केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपनी व्यवस्थाओं में कमियों को तुरंत दूर करना चाहिए. आम तीर्थयात्रियों को वीआईपी और विशेष अतिथियों के समान देखभाल और सुरक्षा की जरूरत है. जमात-ए-इस्लामी अधिकारियों से भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए सुधारात्मक उपाय करने का आग्रह करता है.”

मरने वालों में कर्नाटक और असम को भी लोग

हादसे को लेकर डीआईजी का कहना है, "मरने वालों में अन्य राज्य के भी लोग शामिल है. कर्नाटक से चार, असम से एक और गुजरात से एक. कुछ घायलों को उनके परिवार के लोग लेकर चले गए है. श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अमृत स्नान में विलंब हुआ." 

यह भी पढ़ें- महाकुंभ भगदड़ हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत, 60 घायल; योगी सरकार ने जारी किए आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?
'भाजपा सरकार में यूपी विकास का सशक्त इंजन', जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज का PM मोदी ने किया उद्घाटन
'भाजपा सरकार में यूपी विकास का सशक्त इंजन', जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज का PM मोदी ने किया उद्घाटन

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget