एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: एक दिन में सामने आए कोरोना के 25833 नए केस, इन शहरों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू

महाराष्ट्र में अचानक से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 25833 नए मामले सामने आए. प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है.

मुंबईः महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 25,833 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले 11 सितंबर, 2020 को 24,886 मामले सामने आए थे. इसके साथ ही मुंबई शहर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2877 मामले सामने आए है. इससे पहले 2848 मामले 7 अक्टूबर को दर्ज किए गए थे. महाराष्ट्र में गुरुवार को 58 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना से अब तक 53000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. ठीक एक साल पहले 17 मार्च, 2020 को कोरोना से पहली मौत हुई थी.

 महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से राज्य में लगभग 10 ऐसे जिले है जहां सरकार ने पाबंदी लागू की है. जिसमें पुणे, औरंगाबाद, लातूर, अकोला, अमरावती, नासिक, परभानी जैसे शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. रात 11 से सुबह 6 बजे तक अनावशक बाहर निकालने पर रोक है, केवल आवश्यक सेवा में काम करने वाले लोग की नाइट कर्फ्यू में बाहर निकल सकेंगे.

जबकि, नागपुर में 15 से 21 तारीख तक सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है. नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 3800 नए मामले सामने आए है. हालत ये हैं की पुलिस ने दो पहिया गाड़ी में केवल एक व्यक्ति को ही घूमने की इजाजद दी है. जबकि, कार में दो लोग ही सफर कर सकेंगे.

देशभर में सामने आए 35 हजार से ज्यादा मामले

देशभर में भी गुरुवार को कोरोना वायरस के दिसंबर के बाद से अब तक के सबसे ज्यादा दैनिक मामले दर्ज हुए. इन दैनिक मामलों में से 63.21 फीसदी मामले तो केवल महाराष्ट्र के हैं. इसके बाद मामलों की बड़ी संख्या केरल और पंजाब की है.

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 35,871 नए मामले दर्ज हुए. जबकि इससे पहले 6 दिसंबर को 36,011 नए मामले सामने आए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में लगातार कोविड के मामले बढ़ रहे हैं. जिसके चलते दैनिक मामलों के 79.54 फीसदी मामले केवल इन 5 राज्यों के हैं.

इसे भी पढ़ेंः असम भाजपा ने 15 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, जानें- वजह

Covid-19 Vaccination: अब वैक्सीनेशन के लिए आगे आई रॉबिनहुड आर्मी, टीकाकरण में बुजुर्गों की कर रहे मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु, मंदिर कमेटी पर केस दर्ज
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Iran-Israel War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात
ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Military Strike: भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
IND vs ENG Semifinal: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
UP Weather: यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
Paint Fumes Health Effects: घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
Embed widget