एक्सप्लोरर

Maharashtra: आतंकवाद विरोधी मॉक ड्रिल में नारों पर मचा बवाल, समुदाय विशेष को गलत तरीके से दिखाने का लगा आरोप

Maharashtra Anti Terror Mock Drill: प्रसिद्ध महाकाली मंदिर में 11 जनवरी को मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी, जिसमें आतंकवादियों के समूह को पूजा स्थल पर कब्जा करते और भक्तों को बंधक बनाते दिखाया गया.

Maharashtra Anti Terror Mock Drill : महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक मंदिर में पुलिस की ‘मॉक ड्रिल’ उस समय विवादों में आ गई, जब खुद को आतंकवादी बताने वाले कर्मी कथित तौर पर एक विशेष समुदाय से जुड़े नारे लगाते दिखे. वकीलों के एक समूह ने इस मुद्दे पर जिला पुलिस अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा है. वहीं, पुलिस अधीक्षक (SP) रवींद्र सिंह परदेशी ने रविवार को कहा कि इस तरह की गलती दोबारा न हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जाएंगे.

‘मॉक ड्रिल’ 11 जनवरी को यहां के प्रसिद्ध महाकाली मंदिर में आयोजित की गई थी. इसमें आतंकवादियों के एक समूह ने एक पूजा स्थल पर कब्जा कर लिया और श्रद्धालुओं को बंधक बना लिया. वकीलों के समूह में शामिल फरत बेग ने कहा, ‘‘मॉक ड्रिल में आतंकवादियों की भूमिका निभाने वाले कर्मियों के विशेष नारे लगाने के वीडियो सामने आए हैं. यह एक समुदाय को नकारात्मक तरीके से चित्रित करता है और यह विश्वास दिलाता है कि सभी आतंकवादी इसी समुदाय से हैं.’’

इन विभागों ने लिया मॉक 

बेग ने कहा, ‘‘हमने इस तरह की नारेबाजी और चित्रण के खिलाफ जिला एसपी के कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है. पुलिस का यह कृत्य एक समुदाय को बदनाम करने के समान है. जाहिर है ‘मॉक ड्रिल’ की तैयारी एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने देखी होगी.’’

संपर्क करने पर, पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह परदेशी ने कहा कि उनका विभाग ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा कि ऐसी त्रुटि दोबारा न हो.’’ अधिकारियों ने कहा कि ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन स्थानीय पुलिस, आतंकवाद निरोधी दस्ते, विशेष इकाई सी-60 समेत अन्य बलों के कर्मियों द्वारा किया गया.

‘मॉक ड्रिल’ क्या होता है

मॉक ड्रिल इस बात का पूरा प्रदर्शन है कि आपदा आने पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाए. यह संभावित त्रुटियों और जोखिमों की पहचान करता है. विभिन्न आपदा नियंत्रण विभागों के बीच समन्वय में सुधार करता है. यह दिखाता है कि ऊंची मंजिलों, इमारतों में फंसे लोगों को कैसे बचाया और बचाया जाए.

ये भी पढे़ं : 'देश पर 155 लाख करोड़ हो गया कर्ज', कांग्रेस प्रवक्ता बोले- गिने-चुने खरबपतियों को फायदा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget