एक्सप्लोरर

सरकार बनाने की ओर महायुति, लेकिन क्या फिर शिंदे बनेंगे सीएम? एक्सपर्ट का चौंकानेवाला जवाब

रुझानों में जो परिणाम दिख रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि एकनाथ शिंदे ही नहीं कहेंगे कि उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना है.

महाराष्ट्र में बैलेट बॉक्स खुलते हुए शुरुआती रुझानों के साथ महायुति गठबंधन लगातार बढ़त की ओर है. अब तक के आए रुझानों से ये तय माना जा रहा अब महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनेगी. ये परिणाम अप्रत्याशित है. महाराष्ट्र की राजनीति को बेहतर ढंग से समझने वाले वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष अवस्थी का मानना है कि इस चुनाव परिणाम के बाद वहां पर सबसे बड़ा परिवर्तन अब ये होने जा रहा है कि जो शिंदे और देवेन्द्र फडणवीस का जो राजनीतिक संघर्ष चल रहा था, शिंदे की कोशिश हमेशा थी कि अमित शाह के पास बैठें, उनके साथ डील करते रहें कि हम फिर से मुख्यमंत्री बन जाएंगे. 

लेकिन, रुझानों में जो परिणाम दिख रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि एकनाथ शिंदे ही नहीं कहेंगे कि उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना है. दूसरा फैक्टर ये भी है कि जिस तरह का बीजेपी का महाराष्ट्र में जनादेश मिलने जा रहा है, ऐसे में अगर शिंदे वाली शिवसेना को किनारे कर भी दिया जाए, तब भी बीजेपी सरकार बनाने की स्थिति में होगी. ऐसे में ये चुनाव परिणाम शिंदे का राजनीतिक गमन कहा जा सकता है.

हालांकि, ये जरूर संभावना है कि एकनाथ शिंदे को राज्य कैबिनेट में जगह मिल जाए, उन्हें कोई मुख्यमंत्री पद दे दिया जाए. लेकिन इस बात की संभावना बेहद कम है कि शिंदे को अब दोबारा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष अवस्थी का आगे कहना है कि वैसे भी जब एकनाथ शिंदे जब उद्धव ठाकरे को छोड़कर आए थे, उस वक्त ही उन्होंने ये तय कर लिया था कि उनको उद्धव की सरकार गिरानी थी, और वो गिर गई. एकनाथ शिंदे को तो मुख्यमंत्री बनना ही नहीं था.

लेकिन, एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर अमित शाह ने बैठाया था. अमित शाह नहीं चाहते थे कि भारतीय जनता पार्टी में दूसरी लाइन रहे. आप देखिए कि बीजेपी ने शाह ने दूसरी लाइन खत्म करते चले गए, वो चाहे बात मध्य प्रदेश की हो, जहां पर शिवराज चौहान को किनारे कर दिया. राजस्थान में वसुंधरा को किनारे कर दिया.

सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही योगी आदित्यनाथ को किनारे नहीं लगाया जा सका है. ऐसे में इस समय ये व्यंग्यात्मक तरीके से कहा जाए तो महाराष्ट्र में जिस तरह से बीजेपी को सीटें मिलती दिख रही है, ऐसे में इस समय अमित शाह के मन में क्या चल रहा होगा कि देवेन्द्र फडणवीस को सीएम बनने दें या फिर कोई और बने, ये एक बड़ा सवाल है.

अभिलाष अवस्थी का आगे कहना है कि कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि जिस तरह का जनादेश महायुति को महाराष्ट्र के अंदर मिलने जा रहा है, उसमें एकनाथ शिंदे अब दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. थोड़े समय के लिए उनका राजयोग लिखा हुआ था. वो राजयोग उनका चल गया. हालांकि, राजनीति में तो कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि आगे क्या होने वाला है, लेकिन ऐसा लगता है कि एकनाथ शिंदे के दूर-दूर तक मुख्यमंत्री बनने की कोई भी संभावना नहीं है.

 

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget