एक्सप्लोरर

पहले फ्रेंडशिप फिर अकाउंट हैक, 24 महिलाओं को अश्लील फोटो पोस्ट करने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Maharashtra Cab Driver Arrested: महाराष्ट्र में कैब ड्राइवर ने 24 महिलाओं से फ्रेंडशिप करने के बहाने उनके अकाउंट हैक कर लिए. जिसके बाद उन्हें अश्लील फोटो पोस्ट करने की धमकी देने लगा.

Maharashtra Cab Driver Arrested For Blackmailing: महाराष्ट्र में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां एक कैब ड्राइवर ने कम से कम 24 महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिए और उनसे पैसों की मांग की. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये शख्स, महिलाओं का अकाउंट हैक करके उनसे पैसे ऐंठने और उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरों को पोर्न वेबसाइटों पर अपलोड करने की धमकी देता था.

पुलिस ने बताया कि शख्स को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक आरोपी की पहचान परभनी जिले के गौतम नगर निवासी अजय उर्फ विनोद किशन राव मुंडे (25) के रूप में हुई है.

अकाउंट कर लेता था हैक
वीपी रोड पुलिस के अनुसार मुंडे फेसबुक पर महिलाओं को एक लिंक के साथ मैसेज भेजता था. महिलाएं जैसे ही लिंक पर क्लिक करती थीं, वो उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर लेता था. पुलिस इंस्पेक्टर संतोष धनवटे ने बताया कि आरोपी की ओर से लड़कियों और महिलाओं के फेसबुक अकाउंट में फ्रेंडशिप लिंक भेजा जाता था और उनके अकाउंट हैक हो जाते थे. 

इसके बाद आरोपी, लड़कियों को मैसेज भेजता था कि उनकी तस्वीरें या वीडियो पोर्न वेबसाइटों पर अपलोड कर दी गई हैं. पुलिस ने बताया कि वह उन्हें उनकी बदली हुई तस्वीरें भेजता था और उसे साइट से हटाने के लिए पैसे मांगता था. हालांकि वह ₹5,000 से ₹10,000 जैसी कम अमाउंट मागंता था. जिससे महिलाओं ने पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखवाई. 

24 महिलाओं से जबरन कर चुका है वसूली 
पुलिस सब इंस्पेक्टर राहुल पाटिल ने बताया कि तीन महिलाओं ने उनसे संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को लातूर से पकड़ लिया. पाटिल ने बताया कि वह लातूर, नांदेड़, परभणी और पराली में अक्सर आता-जाता था. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सिंधुदुर्ग जिले में दो और मुंबई में एक महिला ने मामला दर्ज करवाया. कार्रवाई के दौरान उन्होंने पता लगाया कि आरोपी अब तक 24 महिलाओं से जबरन वसूली कर चुका है. 

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कोविड लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया अकाउंट हैक करना शुरू कर दिया था, क्योंकि उसके पास आय का कोई स्रोत नहीं था. आरोपी ने कैब ड्राइवर की नौकरी भी की, लेकिन नौकरी छोड़ कर उसने यह काम शुरू कर दिया. आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, वेश बदलकर धोखाधड़ी करने और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Cyclone Biparjoy: गुजरात से टकराने वाला है 'बिपरजॉय', ये रही भारत के कुछ सबसे घातक चक्रवातों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को दिया टिकट
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को दिया टिकट
LPG Gas Crisis: अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाया सिरदर्द! LPG नहीं मिली तो केरोसिन के चूल्हे पर खाना बनवा रहे ढाबा मालिक
अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाया सिरदर्द! LPG नहीं मिली तो केरोसिन के चूल्हे पर खाना बनवा रहे ढाबा मालिक
'जीरो सीट वाली पार्टी को...', केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले शशि थरूर, बीजेपी पर कसा तंज
'जीरो सीट वाली पार्टी को...', केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले शशि थरूर, बीजेपी पर कसा तंज
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?
शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत, वीडियो वायरल
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Embed widget