एक्सप्लोरर

Eknath Shinde Ayodhya Visit: मुंबई की राजनीति में अयोध्या की गूंज, सीएम एकनाथ शिंदे जाएंगे राम नगरी

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र का सीएम बनने के बाद ये एकनाथ शिंदे का पहला अयोध्या दौरा होगा.

Eknath Shinde Ayodhya Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवंबर में अयोध्या जाने का ऐलान किया है. शिंदे का अयोध्या जाना उस सिलसिले की एक और कड़ी है जहां महाराष्ट्र के राजनेता अपने आपको को हिंदुत्ववादी साबित करने के लिये अयोध्या जाते हैं. शिवसेना दो फाड़ है. उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के गुट के बीच खुद को हिंदुत्व का असली झंडाबरदार साबित करने के लिए होड़ लगी है.

एकनाथ शिंदे ने बीते मंगलवार (25 अक्टूबर) को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बताया कि वे नवंबर महीने में अयोध्या जाएंगे. महाराष्ट्र का सीएम बनने के बाद उनका ये पहला अयोध्या दौरा होगा. आखिरी बार उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने से चंद दिनों पहले ही उनके बेटे आदित्य ठाकरे के साथ वे अयोध्या गए थे. चर्चा ये भी है कि इस बार वे अपने सांसद बेटे श्रीकांत और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी साथ ले जाएंगे. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी होनी बाकी है. शिंदे का अयोध्या दौरा इसलिए अहम है क्योंकि इसे उनकी एक रणनीति के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है.

असली हिंदुत्ववादी कौन है? 
जून में बगावत होने के बाद शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे गुट में बंट गयी. दोनों ही अपने आपको सच्चा हिंदुत्ववादी साबित करने में जुटे हुए हैं. एकनाथ शिंदे ने ठाकरे से अलग होने के जो कारण गिनाएं उनमें से एक प्रमुख कारण ये बताया कि ठाकरे हिंदुत्व से विमुख हो गए हैं.

साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस-एनसीपी जैसी पार्टियों की मदद से मुख्यमंत्री बनने की खातिर बीजेपी से गठबंधन तोड दिया. हिंदुत्व के मुद्दे पर ही बीजेपी और शिवसेना में बीते 3 दशकों से गठबंधन होता आया था. अब अयोध्या जाकर शिंदे ये संदेश देना चाहते हैं कि उनका गुट ही असली हिंदुत्ववादी शिवसेना है.

बालासाहब ठाकरे का असली वारिस कौन है? 
शिवसेना की छवि एक कट्टर हिंदुत्व वादी पार्टी की रही है. पार्टी के संस्थापक बालासाहब ठाकरे को हिंदू ह्रदय सम्राट कहा जाता था. शिंदे ये जताने की कोशिश कर रहे हैं कि सत्ता की खातिर उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब के विचारों से समझौता कर लिया. उद्धव ठाकरे बालासाहेब की संपत्ति के वारिस हो सकते हैं, लेकिन उनके विचारों के वारिस शिंदे अपने आप को बताते हैं. दिलचस्प बात ये है कि 2019 के पहले खुद उद्धव ठाकरे बीजेपी पर हिंदुतव के मुद्दे पर नरम होने का आरोप लगा रहे थे.

बीजेपी को संदेश देने के लिए वे अपने परिवार के साथ अयोध्या भी गए. पार्टी की ओर से बड़ा आयोजन किया गया. उद्धव ठाकरे ने सरयू आरती की और संत-महंतों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उद्धव और उनके बेटे आदित्य अयोध्या गए ताकि कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार में रहते हुए भी उनकी हिंदुत्ववादी छवि बरकरार रहे.

राजनेताओं के अयोध्या जाने के अलावा अयोध्या का जिक्र मुंबई में उनके भाषणों के दौरान भी होता रहता है. इसी साल मई में जब एक भाषण के दौरान बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 1992 में अयोध्या में बाबरी मसजिद गिराये जाते वक्त वे वहां मौजूद थे तब उद्धव ने उनका मजाक उड़ाते हुए सवाल उठाया और कहा कि तब तो वे बच्चे रहे होंगे.

राज ठाकरे का क्या है प्लान? 
अयोध्या जाने की हसरत एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की भी है क्योंकि वे भी अब एक हिंदुत्वावदी नेता बन चुके हैं. मराठीवाद की राजनीति करने वाले राज ठाकरे ने साल 2020 की शुरुआत में हिंदुत्व का मुद्दा अपना लिया. अपना चौरंगी झंडा हटाकर भगवा झंडा अपना लिया. एक भाषण में उन्होंने कहा कि पार्टी गठित करते वक्त यही झंडा उनके मन में था और हिंदुत्व उनके डीएनए में है. जिस तरह से बालासाहेब ठाकरे को हिंदू ह्रदय सम्राट कहते थे. राज ठाकरे भी अपने आप को हिंदू जननायक कहलाने लगे. इसी साल अप्रैल-मई में अपनी हिंदुत्ववादी छवि को और मजबूत करने के लिए उन्होंने मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की. साथ ही एलान किया कि वो अयोध्या भी जाएंगे.

बीजेपी ने क्यों किया विरोध? 
राज ठाकरे के अयोध्या दौरे पर उस वक्त रोड़ा अटक गया जब कहानी में एंट्री हुई बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की. उन्होंने कहा कि वे तब तक राज ठाकरे को अयोध्या में कदम नहीं रखने देंगे जब तक कि वो मुंबई में उत्तर भारतीयों के खिलाफ हुई हिंसा के लिए माफी नहीं मांगते. राज ठाकरे ने यह कहते हुए दौरा रद्द कर दिया कि उनके लोगों को आपराधिक मामलों में फंसाने की साजिश रची गयी थी.

साल 1989 में 2 सीट जीतने वाली बीजेपी ने अपने पालमपुर अधिवेशन के बाद अयोध्या की रामजन्मभूमि का मुद्दा उठाया तो वो बढ़ते-बढ़ते आज लोकसभा में 303 तक पहुंच गयी, लेकिन अयोध्या को लेकर सियासत करने वाली अब सिर्फ बीजेपी ही नहीं रह गयी. यह ही वजह है कि अयोध्या से 1500 किलोमीटर दूर होने के बावजूद भी मुंबई की राजनीति में अयोध्या का नाम गूंजता है.

ये भी पढ़ें-

MNS Deepotsav: सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर तंज, राज ठाकरे से कहा- मुझसे आप कभी भी मिल सकते हैं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
Exclusive: पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर लोन का कौन था हैंडलर, इस्लामाबाद से कैसे कर रहा था ऑपरेट
पाकिस्तान फिर हुआया बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर का कौन था हैंडलर, कहां से कर रहा था ऑपरेट
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget