एक्सप्लोरर

Maharashtra News: गडकरी की चिट्ठी पर सीएम ठाकरे बोले- आप बहुत मीठी बात करते हैं लेकिन कठोर तरीके से लिखते हैं

Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा था कि शिवसेना के नेता अधिकारियों और ठेकेदारों को परेशान कर रहे हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से लिखी गई चिट्ठी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह किसी को भी विकास कार्य रोकने की अनुमति नहीं देंगे.

गडकरी ने कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में शिवसेना के स्थानीय नेताओं द्वारा कथित रूप से बाधा डालने के बारे में मुख्यमंत्री ठाकरे को पत्र लिखा था. ठाकरे ने केंद्रीय मंत्रियों गडकरी और हरदीप सिंह पुरी के साथ नागपुर मेट्रो के सीताबुलडी-जीरो माइल फ्रीडम पार्क-कस्तूरचंद पार्क खंड में परिचालन का उद्घाटन किया. जहां गडकरी मौके पर मौजूद थे, वहीं ठाकरे और पुरी ने डिजिटल रूप से समारोह में हिस्सा लिया.

गडकरी द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए एक पत्र में दावा किया गया था कि ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता ‘‘गैरकानूनी मांगों’’ के साथ अधिकारियों और ठेकेदारों को परेशान कर रहे हैं और राज्य में कुछ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को रोक दिया था.

गडकरी के संदेश के एक स्पष्ट संदर्भ में, ठाकरे ने कहा, ‘‘आप बहुत मीठी बात करते हैं लेकिन कठोर तरीके से लिखते हैं. हमारे संबंध अलग हैं. आप काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम भी हैं.’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘आप भी शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शिक्षाओं को जानते हैं...वह जनकल्याण के कार्यों में किसी को भी कभी बाधा पैदा नहीं करने देते थे. मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं किसी को भी जनकल्याणकारी कार्यों में आड़े नहीं आने दूंगा.’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार केंद्र के साथ मिलकर नागपुर को ‘‘देश के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक’’ बनाने के लिए काम कर रही है. इस मौके पर गडकरी ने ठाकरे और राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को उनके लोकसभा क्षेत्र नागपुर में विकास परियोजनाओं के लिए उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनका मंत्रालय महाराष्ट्र में बड़ी परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त एक लाख करोड़ रुपये आवंटित करने को तैयार है. 

विपक्षी दलों की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी- लक्ष्य 2024 का चुनाव, व्यवस्थित तरीके से बनानी होगी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 
'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 
'उम्रदराज हो रहे राहुल गांधी को नहीं मिलेगी गद्दी', इजरायल में मोदी के भाषण पर कांग्रेस के तंज पर BJP का जवाब
'उम्रदराज हो रहे राहुल गांधी को नहीं मिलेगी गद्दी', इजरायल में मोदी के भाषण पर कांग्रेस के तंज पर BJP का जवाब
पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस दिल्ली की PMLA कोर्ट में चलेगा, ED का बड़ा एक्शन
पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस दिल्ली की PMLA कोर्ट में चलेगा, ED का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
Embed widget