एक्सप्लोरर

शरद पवार की सुरक्षा में चूक मामले पर पुलिस का एक्शन, 105 लोग हुए गिरफ्तार, सीएम ठाकरे ने की फोन पर बात

एनसीपी चीफ शरद पवार के घर के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उनसे फोन पर बात की.

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के सैकड़ों हड़ताली कर्मचारियों ने आज मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की. दावा है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी भी की. कुछ कर्मचारियों ने उनके आवास की ओर जूते-चप्पल भी फेंके.

इसकी सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से एनसीपी चीफ पवार को फोन किया और उनका हाल जाना. उन्होंने मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय से भी बात की और पवार की सुरक्षा में हुई चूक का मसला उठाया. इसके बाद पवार के घर हुए हंगामें की जांच ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर को सौंपी गई है. अधिकारी सिक्योरिटी फेलियर और इंटेलिजेंस फेलियर की जांच करेंगे.

पुलिस ने प्रदर्शन के मामले में 105 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और सभी को गिरफ्तार कर लिया है.

दक्षिण मुंबई में स्थित पवार के घर ‘सिल्वर ओक’ पर सौ से ज्यादा प्रदर्शनकारी पहुंचे थे जिसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया. कुछ समय के लिए एनसीपी प्रमुख के घर के बाहर हंगामा हुआ.

कर्मचारियों ने कहा कि वे राज्य सरकार के साथ निगम के विलय की अपनी मांग पर कायम हैं. एमएसआरटीसी के हजारों कर्मचारी खुद को राज्य सरकार के कर्मचारियों का दर्जा देने और निगम के विलय की मांग को लेकर नवंबर 2021 से हड़ताल पर हैं. तीन दलों शिवेसना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में परिवहन मंत्रालय एनसपी के पास है और अनिल परब परिवहन मंत्री हैं.

पवार की बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने घर के बाहर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और कहा कि वह उनसे बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें पहले यह सुनिश्चित करना है कि अंदर मौजूद उनके माता-पिता सुरक्षित हैं.


शरद पवार की सुरक्षा में चूक मामले पर पुलिस का एक्शन, 105 लोग हुए गिरफ्तार, सीएम ठाकरे ने की फोन पर बात

सुले ने प्रदर्शनकारियों से गुहार लगाते हुए कहा, ''मैं आपके साथ बातचीत करने के लिए तैयार हूं. कृपया सहयोग करें. मेरे पिता, मां और बेटी घर के अंदर हैं. मैं आपके साथ बातचीत करने के लिए तैयार हूं. मुझे पहले उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने दें.''

एनसपी नेता व महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल ने कहा कि कर्मचारियों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था. उन्होंने ट्वीट किया, ''विरोध प्रदर्शन ने जो अवांछनीय मोड़ ले लिया है वह ठीक नहीं है. मुंबई में राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर प्रदर्शन अनावश्यक था .''

उन्होंने किसी का नाम लिये बिना कहा कि अच्छी तरह से पता है कि इन प्रदर्शनकारियों को कौन उकसा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिये तैयार है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता प्रवीण दारेकर ने कहा कि राज्य में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की 'झांसा देने वाली' सरकार है.

Covid 19 Cases: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों को केंद्र की चिट्ठी, कोरोना मामलों पर अलर्ट रहने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
LLB कोर्स पांच साल के बजाय चार साल का करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
LLB कोर्स पांच साल के बजाय चार साल का करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
MATRIZE-IANS Opinion Poll: ममता बनर्जी के लिए खतरे की घंटी बजा रहा ओपिनियन पोल, चौंका रहे आंकड़े
MATRIZE-IANS Opinion Poll: ममता बनर्जी के लिए खतरे की घंटी बजा रहा ओपिनियन पोल, चौंका रहे आंकड़े

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: 'अयातुल्लाह अली खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
'खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
WB Election 2026: चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget