एक्सप्लोरर

Maharashtra Lockdown Guidelines: महाराष्ट्र में नई पाबंदियों की घोषणा की गई, जानें नए और सख़्त नियम

Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बीच सख्त पाबंदियों की घोषणा की गई है. शादी समारोह में सिर्फ 25 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है.

Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र में कोरोना के कहर के बीच नई पाबंदियों की घोषणा की गई है. कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए महामारी एक्ट के तहत राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है जो 22 अप्रैल की रात 8 बजे से लेकर 1 मई की सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेंगी.

Maharashtra Lockdown Guidelines

नई गाइडलाइन के मुताबिक, सभी सरकारी दफ्तर ( केन्द्र, राज्य या फिर स्थानी अथॉरिटी के) सिर्फ 15 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करेंगे. हालांकि, इसमें उन्हें छूट दी गई हैं जो कोविड-19 महामारी को लेकर आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए हैं.

शादी में सिर्फ 25 लोग शामिल हो सकतें हैं. शादी समारोह को सिर्फ दो घंटे तक इजाजत होगी. इस नियम को तोड़ने वालों को 50 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा. सरकारी बस 50 फिसदी की कैपसिटी पर चलेगी. खड़े रहकर सफर करने पर रोक रहेगी.

इसके अलावा प्राइवेट बसों के एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर पहले लोकल अधिकारियों को सूचना देना ज़रूरी होगा. साथ ही निजी बस वालों की ज़िम्मेदारी होगी कि दूसरे जिले जाने वालों के हाथ में 14 दिन क्वारंटाइन का स्टैम्प मारा जाए.

नई गाइडलाइन में जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को या बेहद ही ज़रूरी काम के लिए जैसे किसी के बीमार होने या मौत होने पर ही जाने की अनुमति दी गई है. बेवजह जाते हुए पाए जाने पर 10 हज़ार का जुर्माना लगाया जाएगा.

आज के मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 67,468 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 568 मरीजों की मौत हुई है. यह एक दिन में आने वाला सर्वाधिक मौत का आंकड़ा है. राज्य में अब तक 40,27,827 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है और 61,911 मरीजों की मौत हुई है. इस समय राज्य में 6,95,747 लोगों का इलाज चल रहा है. महाराष्ट्र में मंगलवार को 62,097 लोग संक्रमित हुए थे और 519 मरीजों की मौत हुई थी. इससे पहले सोमवार को 58,924 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और 351 मरीजों की मौत हुई.

बता दें कि मंगलवार को महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक हुई थी. इस बैठक में ज्यादातर मंत्रियों ने लॉकडाउन लगाने की अपील की थी. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा था कि महाराष्ट्र में पिछले दो हफ्ते से कोरोना वायरस के मामले प्रतिदिन 50 हजार से अधिक आ रहे हैं, लेकिन लोग आवाजाही और भीड़ इकट्ठा करने पर लगी पाबंदियों का उल्लंघन कर रहे हैं. ऐसे में लॉकडाउन ही उपाय है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट और हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय ने लगाई वादों की झड़ी
सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट, हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय के बड़े वादे
'भाजपा के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति मुर्मू की नाराजगी पर बोलीं ममता बनर्जी, कहा- साल में एक बार आएंगी तो...
'BJP के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति की नाराजगी पर बोलीं CM ममता, कहा- साल में एक बार...
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget