एक्सप्लोरर

Raj Thackeray Rally: औरंगाबाद में आज राज ठाकरे की मेगा रैली, संजय राउत ने कसा तंज, कहा- महाराष्ट्र के ओवैसी हैं MNS प्रमुख

MNS Rally: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा है कि कोई कहीं भी रैली कर सकता है. औरंगाबाद में सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम हैं. अगर किसी ने कानून का उल्लंघन किया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

Raj Thackeray Rally in Aurangabad: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद के बीच औरंगाबाद में MNS प्रमुख राज ठाकरे की आज बड़ी रैली होने जा रही है. राज ठाकरे सैकड़ों समर्थकों के साथ राज ठाकरे औरंगाबाद पहुंच चुके हैं. MNS कार्यकर्ताओँ ने भव्य भव्य स्वागत किया है. वो यहां 100 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे हैं. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को पुणे में संभाजी महाराज स्मारक का दौरा किया था और श्रद्धांजलि अर्पित की. रैली को देखते हुए प्रदेश में रविवार को हाई वोल्टेज ड्रामे की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं इससे पहले पुलिस ने रैली की इजाजत देते हुए कई शर्तें भी रखी हैं. मनसे प्रमुख को रैली के दौरान या बाद में आपत्तिजनक नारे, धार्मिक, जातिवादी और क्षेत्रीय संदर्भों का इस्तेमाल करने से बचने के लिए कहा गया है. रैली में 15,000 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है. 

औरंगाबाद में राज ठाकरे की मेगा रैली आज

उधर, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी औरंगाबाद में हैं. शनिवार शाम औरंगाबाद में अपनी पार्टी के सांसद इम्तियाज जलील के घर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. इम्तियाज जलील ने राज ठाकरे को भी इफ्तार के लिए न्योता दिया है. वही, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा है कि कोई भी कहीं भी रैली कर सकता है. औरंगाबाद में सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम है. अगर किसी ने कानून का उल्लंघन किया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. औरंगाबाद शिवसेना का गढ़ रहा है, मुस्लिम बहुल माने वाले जिले में तनाव के हालात बन सकते हैं. राज ठाकरे की रैली को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है.

संजय राउत का राज ठाकरे पर तंज

वहीं, शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत राज ठाकरे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि राज ठाकरे महाराष्ट्र के ओवैसी हैं. जो सिर्फ वोट काटने के लिए बने हैं. हिंदुत्व के नाम पर पाखंड कर रहे हैं. आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस भी है. इस लिहाज से शिवसेना और बीजेपी के राज्य भर में अलग-अलग कार्यक्रम हैं. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बीजेपी महाराष्ट्र के हिन्दुओं को बांटना चाहती है. गौरतलब है कि MNS प्रमुख राज ठाकरे ने पिछले महीने महाराष्ट्र की शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग की थी. साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा जोर से बजाने की धमकी दी थी.

ये भी पढ़ें:

Loudspeaker Row: 'लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे का बयान संविधान के खिलाफ, कोई नहीं कर सकता दादागिरी' - रामदास आठवले

Uniform Civil Code: ओवैसी बोले- 'मुस्लिमों को कोई पंचिंग बैग नहीं समझ सकता, समान नागरिक संहिता की जरूरत नहीं'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
Hyderabad Road Accident: निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘ये मुल्क किसी के बाप का नहीं...’, डीएसपी के वायरल वीडियो पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी
‘ये मुल्क किसी के बाप का नहीं...’, डीएसपी के वायरल वीडियो पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget