एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे बोले- दाऊद इब्राहिम से संबंध रखने वालों का शिवसेना कैसे कर सकती है समर्थन

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना सांसद संजय राउत के विवादित बयान का जवाब देते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मुंबई बम धमाकों और दाऊद इब्राहिम से संबंध रखने वालों का शिवसेना साथ नहीं दे सकती है.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (Shiv Sena) नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में पार्टी के बागी विधायकों का एक गुट असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) शहर में बना हुआ है. वहीं सियासत को लेकर जारी घमासान के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने बागी विधायकों को लेकर एक विवादित बयान दिया है. जिस पर एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है.

एकनाथ शिंदे ने ट्विटर का सहारा लेते हुए संजय राउत को टैग करते हुए कहा है कि जिनका संबंध मुंबई में हुए बम धमाकों के आरोपियों से है, उनके साथ बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना कैसे जा सकती है. हम इसका विरोध करते हैं, इसलिए हमने ऐसा कदम उठाया है. और इसके हम मरने को भी तैयार हैं.

एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर लिखा 'बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना उन लोगों का समर्थन कैसे कर सकती है जिनका मुंबई बम विस्फोट के दोषियों, दाऊद इब्राहिम और मुंबई के निर्दोष लोगों की जान लेने के लिए ज़िम्मेदार लोगों से सीधा संबंध था। इसलिए हमने ऐसा कदम उठाया, मरना ही बेहतर है.'

साथ ही शिंदे ने अपने अगले ट्वीट में लिखा 'हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के विचारों के लिए और बालासाहेब की शिवसेना को बचाने के लिए, हम मर भी जाएं तो बेहतर है. अगर ऐसा होता है तो हम सब इसे अपना भाग्य समझेंगे.'

बता दें कि विवादित बयान देते हुए संजय राउत (Sanjay Raut) ने बागी शिवसेना (Shiv Sena) विधायकों को जिंदा लाश कह दिया था. संजय राउत ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि 'जो 40 लोग वहां हैं वे ज़िंदा लाश हैं. ये मुर्दा हैं. उनके शव यहां आएंगे. उनकी आत्मा मरी हुई है. ये 40 लोग जब उतरेंगे तो मन से ज़िंदा नहीं होंगे. उन्हें मालूम है कि ये जो आग लगी है उस से क्या हो सकता है. आकर दिखाएं वे.'

इसे भी पढ़ेंः
Bypolls Results 2022: सात विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आए सामने, जानिए कहां से किसकी हुई फतह

Maharashtra Politics: शिंदे के पास नंबर था तो भागे क्यों? नहीं लगेगा राष्ट्रपति शासन, दिल्ली पहुंचे शरद पवार का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: 'दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, 6 अप्रैल तक....' IMD की चेतावनी, जानें देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
'दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, 6 अप्रैल तक....' IMD की चेतावनी, जानें देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला किया तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला किया तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह
आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
तेलंगाना में ऑटो LPG की भारी किल्लत, केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
तेलंगाना में ऑटो LPG की भारी किल्लत, केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला किया तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला किया तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह
Jharkhand News: धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
Israel US Iran War LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
Iran Oil Wells Count: ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
Embed widget