एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में अजित पवार बनेंगे सीएम? कांग्रेस नेता संजय निरुपम के दावे ने चौंकाया

Maharashtra News: अजित पवार की नाराजगी की खबरों के बीच सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मंगलवार (3 अक्टूबर) को मुलाकात की.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के मंगलवार (03 अक्टूबर) को कैबिनेट की मीटिंग में शामिल नहीं होने के बाद राज्य की सियासत में नया चैप्टर शुरू होता दिखाई दे रहा है. खबर है कि चाचा शरद पवार से अलग होकर बीजेपी के साथ जाने वाले अजित पवार नाराज चल रहे हैं. इस बीच कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि बीजेपी राज्य में अजित पावर को सरकार चलाने का अवसर दे सकती है. 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो सरकार चल रही है वह गैर-संविधानिक है और इसे तोड़फोड़ करके जबरन बनाया गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में सरकार तो बना ली, लेकिन अब वह संकट में है. इस पर पहला संकट संवैधानिक है, जिसमें शिंदे गुट के 16 विधायकों की सदस्यता रद्द की जा सकती है. हालांकि, सरकार उन्हें बचाने में लगी है. दूसरा संकट यह है कि जोड़-तोड़ की सरकार बनाने से बीजेपी का जनाधार टूट रहा है और पार्टी को जमीन पर कोई लाभ नहीं मिल रहा है.

संजय निरुपम ने दावा किया, "हमारे पास अंदर खाने से जो उड़ती हुई खबरें आ रहीं हैं, उस हिसाब से शिवसेना तोड़ने के बाद शिंदे को जो मराठा भाषियों को वोट मिलना चाहिए था, वह उनके पास आता नहीं दिख रहा है. वहीं, अजित पवार भी नाराज दिख रहे हैं. उनका जो 'नाराजगी नाटक' चल रहा है, वह साफ दिखाई दे रहा है. संभावित तौर पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया गया था, लेकिन इसमें काफी समय लग रहा है."

'महाराष्ट्र में आ सकती है राजनीतिक अस्थिरता'
कांग्रेस नेता ने कहा, "मुझे लगता है कि आने वाले समय महाराष्ट्र में एक राजनीतिक अस्थिरता का दौर आता दिख रहा है और बीजेपी एकनाथ शिंदे को बीजेपी दूध से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक देगी.  इसको लेकर शिंदु गुट में परेशानी शुरू हो गई है."

अजित पवार को मिल सकती है कमान
उन्होंने दावा किया, ''हो सकता है कि आने वाले समय में अपनी लोकसभा चुनाव की अपनी रणनीति के तहत इस सरकार को छोड़ दे और राष्ट्रपति शासन लगा दे या हो सकता है कि बीजेपी अजित पावर को सरकार चलाने का अवसर दे सकती है.''

नाराजगी की खबरें
महाराष्ट्र में मंगलवार को जब शिंदे कैबिनेट की बैठक हुई तो अजित पवार ने खराब सेहत का हवाला दिया और मीटिंग से दूरे रहे, लेकिन सवाल तब खड़े हो गए जब वह घर पर अपने साथी विधायकों के साथ मीटिंग की. उधर कैबिनेट बैठक के बाद सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली रवाना हो गए और उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

रवि राणा ने किया था दावा
बता दें कि हाल ही में निर्दलीय विधायक रवि राणा ने शरद पवार के बीजेपी के साथ जाने और अजित पवार को मुख्यमंत्री पद मिलने का दावा किया था. उन्होंने कहा था कि शरद पवार को देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समर्थन करना चाहिए, उनके आने से हम राज्य और केंद्र में मजबूत सरकार बनाएंगे.

यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, उज्जवला योजना के लाभार्थी की सब्सिडी 200 रुपये बढ़ाकर 300 की

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल से सुनवाई, धर्मस्थलों में महिलाओं के प्रवेश समेत कई सवालों का मिलेगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर SC में 7 अप्रैल से सुनवाई, महिलाओं के प्रवेश समेत मिलेंगे कई जवाब
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
US Iran War: ईरान ने कुवैत की ऑयल फैसिलिटी को बनाया निशाना, शुवैख ऑयल सेक्टर में लगी भीषण आग
ईरान ने कुवैत की ऑयल फैसिलिटी को बनाया निशाना, शुवैख ऑयल सेक्टर में लगी भीषण आग
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
Embed widget