एक्सप्लोरर

Maharashtra: जालना राम मंदिर की मूर्ति चोरी मामले में SIT टीम को मिली सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार, कई एतेहासिक मूर्तियां बरामद

जालना में समर्थ रामदास (Samarth Ramdas) की जन्मस्थली 'जांब समर्थ' स्थित राम मंदिर (Ram Mandir) से भगवान की कई मूर्तियां चोरी की गई थी. चोरी के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को धर दबोचा है.

Idol theft in Jalna: महाराष्ट्र में जालना जिले के जांब समर्थ के राम मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर से कई मूर्तियां चोरी की थी. इस कारण गांव वालों में बेहद ही गुस्सा था. मूर्ति चोरी मामले की कड़ी जांच करने के बाद एसआईटी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और महत्वपूर्ण मानी जाने वाली राम पंचायत की पांच मूर्तियों को उनके कब्जे से जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जो मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में रामनगर, उस्मानाबाद में रह रहे हैं.

जांब समर्थ स्थित राम मंदिर में अज्ञात चोरों ने 22 अगस्त की तड़के मंदिर से कई एतेहासिक भगवान की मूर्ति चुरा ली थी. मंदिर से राम, लक्ष्मण सीता, भरत अमिशुग्ना, एक श्रीराम पंचायत और दो मारोटी की अलग-अलग मूर्तियां चोरी हो गईं थी. शुरुआत में यह जांच जिले की स्थानीय पुलिस घनसावंगी पुलिस के पास थी. फिर इस मामले में एनसीपी के नेता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सत्र के दौरान सदन में मूर्ति चोरी का मुद्दा उठाया था जिस पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की गहन जांच का वादा किया. इसके बाद ही चोरी के दूसरे दिन जांच स्थानीय क्राइम ब्रांच को सौंपी दी गई थी. 

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रर्दशन

जालना राम मंदिर में मूर्ति चोरी से ग्रामीणों की आस्था को ठेस पहुंची थी जिसके बाद ग्रामीणो और राम भक्तों ने एक दिवसीय भोजन बलिदान विरोध भी किया था. यही नही ग्रामीणों ने चोरी के विरोध में जिले के दैथना गांव से पैदल ही धरना भी दिया था. मामलें के कड़े विरोध के चलते शिवसेना और कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को उठाया था. शिवसेना के पूर्व विधायक शिवाजीराव चोथे और ग्रामीणों ने घनसावंगी थाने में मार्च निकाला लेकिन इस बार पुलिस के आश्वासन देने पर मार्च को रद्द करा दिया गया था. इस दौरान मंदिर के न्यासियों ने 15 दिन पहले राज्य में समर्थ मठ के महंत के साथ बैठक बुलायी. 

मूर्ति चोरी मामलें में गठित की एसआईटी टीम

मूर्ति चोरी मामलें की गहनता को समझते हुए 21 अक्टूबर को मामले में जालना औरंगाबाद, उस्मानाबाद, बीड पुलिस अधिकारियों को शामिल करते हुए एक एसआईटी का गठन किया गया था. घटना के 67वें दिन आज इस मामलें में एसआईटी को सफतला मिली. वैराग थाना क्षेत्र से दो मूर्ति चोरों को उस्मानाबाद और सोलापुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अब तक 500 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ हो चुकी है पुलिस ने इन आरोपियों को मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर हिरासत में लिया है और चोरी के दौरान दो मोबाइल नंबर पुलिस को संदिग्ध लगे थे. हिरासत में आरोपी के पास से मारुति की एक मूर्ति भी बरामद हुई है.

मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी

पुलिस को आरोपी के पास से ऐतिहासिक मूर्ति जब्त की है. गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में एक आरोपी चोरी ने चोरी की थी तो दूसरा आरोपी चोरी के सामान को खरीदने और बेचने में शामिल था. हालांकि अभी इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी हाथ नहीं लगा है. पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस को आशंका है कि फरार आरोपी के पास अन्य ऐतिहासिक मूर्तियां भी हो सकती हैं. पकड़े गए आरोपी की सूचना के आधार पर पुलिस तीसरे और मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसके पास मुख्य मूर्ति है.

यह  भी पढ़े: Flight Incidence: देश में एक साल में 500 बार हुई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया की 184 फ्लाइट में दिखी गड़बड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget