एक्सप्लोरर

Maharashtra Storm: अकोला में बारिश से बड़ा हादसा, मंदिर की शेड पर पेड़ गिरने से 7 की मौत, 30 लोग घायल

Maharashtra Storm News: भारी बारिश के चलते लोग मंदिर में स्थित टिन शेड के नीचे भीगने से बचने के लिए खड़े थे. इस दौरान उनके ऊपर पुराना पेड़ मौत बनकर गिर पड़ा.

Tree Falls On Temple Shed: महाराष्ट्र के अकोला जिले रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया. भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक मंदिर के टिन शेड पर नीम का एक बड़ा पेड़ गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 30 अन्य घायल हो गए.

रविवार देर शाम महाराष्ट्र के अकोला जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. इस दौरान अकोला जिले की बालापुर तहसील के पारस गांव में बाबूजी महाराज के मंदिर संस्थान में एक पुराना नीम का पेड़ उखड़कर टीन शेड के ऊपर गिर गया. उस समय कई सारे लोगों ने बारिश के चलते शेड के नीचे शेल्टर लिया था. सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और नीचे फंसे लोगों को निकालना शुरू किया.

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

ग्रामीणों ने प्रशासन को भी सूचना दी जिसके बाद पुलिस दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में मदद की. टूटे हुए पेड़ और गिरे हुए शेड को उठाने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया गया. अकोला की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि पेड़ गिरने से 7 लोगों की मौत हुई है जबकि 30-40 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कलेक्टर ने बताया कि हादसे के समय शेड के नीचे करीब 40 लोग मौजूद थे. 36 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 4 लोगों की अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो चुकी थी. बाद में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

डिप्टी सीएम ने जताया दुख

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, यह बताना दुखद है कि अकोला जिले के पारस में एक धार्मिक समारोह के दौरान टिन शेड पर एक पेड़ गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई.

उन्होंने आगे लिखा, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तत्काल घटनास्थल का दौरा कर घायलों का समय पर उपचार सुनिश्चित कराने के लिए कोऑर्डिनेट कर रहे हैं. हम लगातार उनके संपर्क में हैं.

यह भी पढ़ें

अब गर्मी ढहाएगी सितम! दिल्ली में दर्ज हुआ सबसे गर्म दिन, लगातार बढ़ रहा पारा, जानें 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल से सुनवाई, धर्मस्थलों में महिलाओं के प्रवेश समेत कई सवालों का मिलेगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर SC में 7 अप्रैल से सुनवाई, महिलाओं के प्रवेश समेत मिलेंगे कई जवाब
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget