एक्सप्लोरर

'अछूत' होने की वजह से नई संसद के शिलान्यास में तत्कालीन राष्ट्रपति कोविंद को नहीं बुलाया था: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स को बीजेपी का कैंडिडेट कहा. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी चुनाव पर चर्चा की.

Mallikarjun Kharge On BJP: राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी समेत कई नेता राजस्थान पहुंचे. इस दौरान खरगे ने जयपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने नए संसद भवन के शिलान्यास के लिए उस समय के राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने पर सवाल उठाया. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "नए संसद भवन के शिलान्यास के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आमंत्रित नहीं किया गया था क्योंकि वे अछूत हैं."

केंद्र सरकार पर कसा तंज

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "हम सिर्फ बीजेपी से नहीं लड़ रहे हैं. चुनाव में बीजेपी हमारे खिलाफ चार उम्मीदवार उतारती है. एक उनका अपना कैंडिडेट, दूसरा ईडी का कैंडिडेट, तीसरा सीबीआई का कैंडिडेट, चौथा इनकम टैक्स का कैंडिडेट.. हमें इन सबको हराकर जीतना है, क्योंकि वो जब चाहें तब ईडी लगा देंगे, सीबीआई लगा देंगे, जब भी हमारे सम्मेलन होते हैं, उसके दूसरे दिन या उसी दिन ही छापा पड़ जाता है."

'संविधान को बचाने का वक्त है'- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि हम लोकतांत्रिक हैं, क्या ये लोकतंत्र है? कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "ये देश को बनाने का वक्त है, डेमोक्रेसी को बचाने का वक्त है, संविधान को बचाने का वक्त है... इसलिए हम सबको उठना है. यह लड़ाई किसी एक की नहीं है, मोदी सरकार के खिलाफ यह लड़ाई 140 करोड़ लोगों के हकों को सुरक्षित करने की लड़ाई है. लोकसभा और राज्यसभा चर्चा करने की जगह हैं, वो जगह लोगों की समस्याओं के हल करने की हैं.. वो प्रदर्शनी करने की जगह नहीं है." 

ये भी पढ़ें- Humsafar Express Train Fire: अचानक बोगी में भर गया धुआं, हमसफर एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, जानें लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget