एक्सप्लोरर

Exit Polls 2024: एग्जिट पोल के नतीजे देख ममता बनर्जी का पारा हाई, अपनों पर ही निकाली भड़ास

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए. ममता ने एग्जिट पोल दिखाने पर मीडिया की भी आलोचना की. बंगाल सीएम ने कहा, एग्जिट पोल की कोई वैल्यू नहीं है.

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ गए हैं. लगभग सभी एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की संभावना जताई गई है. ऐसे में इन एग्जिट पोल पर अब ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया आई है. ममता बनर्जी ने रविवार को कहा, एग्जिट पोल प्रेडिक्शन का जमीन से कोई लेना देना नहीं है, इन्हें दो महीने पहले घर में बैठकर तैयार किया गया है. 

TV9-Bangla से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा, बीजेपी ने जिस तरह से तुष्टीकरण किया और गलत जानकारी फैलाई कि मुस्लिम एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीन रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि मुस्लिमों ने बीजेपी को वोट किया. मुझे लगता है कि सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने बंगाल में बीजेपी की मदद की. 

एग्जिट पोल की कोई वैल्यू नहीं- ममता

ममता बनर्जी ने दावा किया कि एग्जिट पोल की कोई वैल्यू नहीं है. इतना ही नहीं उन्होंने एग्जिट पोल दिखाने पर मीडिया की आलोचना भी की. उन्होंने कहा, हम देख चुके हैं कि 2016, 2019 और 2021 में किस तरह से एग्जिट पोल कराए गए थे. उनमें से एक भी सही साबित नहीं हुए थे. ममता ने कहा, ये एग्जिट पोल मीडिया के लिए 2 महीने पहले कुछ लोगों ने घर में बैठकर तैयार किया है. सीएम बनर्जी ने कहा कि उनकी रैलियों में आने वाले लोगों की प्रतिक्रिया एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों से मैच नहीं खाते. 

दरअसल, ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है. पश्चिम बंगाल में भी ज्यादातर एग्जिट पोल ने बीजेपी को टीएमसी की तुलना में ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया है. ममता बनर्जी ने कहा, इस चुनाव में अखिलेश, तेजस्वी, स्टालिन, उद्धव अच्छा कर रहे हैं. क्षेत्रीय पार्टी हर जगह अच्छा कर रही हैं. 

क्या कह रहे एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल?

ABP-CVoter एग्जिट पोल में एनडीए को 353 से 383 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. जबकि इंडिया गठबंधन को 152 से 182 सीटें मिलती दिख रही हैं. अन्य के खाते में 4-12 सीटें जा रही हैं. वहीं, बंगाल की बात करें तो एबीपी सी वोटर के सर्वे में बीजेपी 23-27 सीटें जीतती दिख रही है. टीएमसी के खाते में 13 से 17 सीटें जाने का अनुमान है. जबकि बंगाल में कांग्रेस 1-3 सीटें जीत सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
Hyderabad Road Accident: निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘ये मुल्क किसी के बाप का नहीं...’, डीएसपी के वायरल वीडियो पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी
‘ये मुल्क किसी के बाप का नहीं...’, डीएसपी के वायरल वीडियो पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget