एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Goa Visit: ममता बनर्जी बोलीं- टीएमसी का अर्थ है 'टेम्पल', 'मॉस्क' और...

Mamata Banerjee Goa Visit: सीएम ममता बनर्जी ने गोवा में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी उन्हें हिंदू विरोधी कहती है, हालांकि उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र देने का कोई अधिकार नहीं है.

Mamata Banerjee Goa Visit: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शुक्रवार को गोवा में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी उन्हें हिंदू विरोधी कहती है, हालांकि उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र देने का कोई अधिकार नहीं है. बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी के नाम टीएमसी में 'टी' का अर्थ टेंपल (मंदिर), 'एम' का मॉस्क (मस्जिद) और 'सी' का चर्च (गिरजाघर) है. टीएमसी प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है और कहीं भी जा सकती है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी नजरें 2024 में प्रधानमंत्री पद पर है, तो वे जवाब देने से बचती नजर आईं.

बीजेपी शासित राज्य गोवा की तीन दिवसीय यात्रा के लिए गुरुवार शाम यहां पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी वोट बांटने के लिए नहीं, बल्कि राज्य को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यहां चुनाव लड़ना चाहती है. उन्होंने कहा कि गोवा का शासन दिल्ली से नहीं चलेगा. शुक्रवार को उन्होंने स्थानीय पार्टी नेताओं से मुलाकात की और यहां पास में मालिम जेट्टी में मछुआरा समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत की.

सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा

टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, अभिनेत्री नफीसा अली और उद्यमी मृणालिनी देशप्रभु उनकी उपस्थिति में टीएमसी में शामिल हुए. ममता ने कहा, "उनकी पार्टी लोगों को धार्मिक आधार पर नहीं बांटती, भले ही वे हिंदू, मुस्लिम या ईसाई हों." टीएमसी ने गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव लड़ने की घोषणा की है. पार्टी ने कई स्थानीय नेताओं को अपने पाले में लाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. बनर्जी के दौरे को 2022 के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में राजनीतिक मूड को भांपने के उनके प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

गोवा में टीएमसी नेताओं के साथ अपनी पहली बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी पर राज्य में उनके पोस्टर हटाने का आरोप लगाया और कहा कि भारत के लोग भगवा पार्टी को हटा देंगे. उन्होंने कहा, "जब मैं गोवा आती हूं, तो वे मेरे पोस्टर खराब कर देते हैं. आपको भारत से हटा दिया जाएगा." ममता ने कहा कि अगर गोवा में टीएमसी सत्ता में आती है, तो वह बदले के एजेंडे से नहीं, बल्कि राज्य के लिए काम करेगी.

प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर सवाल

ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और वह कहीं भी जा सकती है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के नाम टीएमसी के तीन अक्षरों का मतलब टेम्पल, मॉस्क और चर्च है. 66 वर्षीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "बीजेपी उन्हें हिंदू विरोधी कहती है, हालांकि उसे उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र देने का कोई अधिकार नहीं है. पहले उन्हें अपना चरित्र तय करना चाहिए" मीडिया से बात करते समय ममता बनर्जी से पूछा गया कि क्या उनकी नजरें 2024 में प्रधानमंत्री पद पर हैं, तो वह इसका जवाब देने से बचती नजर आईं. उन्होंने कहा, "अगर मैं अभी आपको सब कुछ बता दूंगी, तो बाद के लिए क्या बचेगा."

कांग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने 60-70 साल तक चुनाव लड़ा है. उन्होंने कहा, "पिछली बार 2017 के गोवा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को सरकार बनाने का मौका दे दिया था. वे दोबारा ऐसा कर सकते हैं. हम उन पर कैसे भरोसा कर सकते हैं? टीएमसी गोवा के लिए अपना खून देने को तैयार है, लेकिन वह बीजेपी के साथ समझौता नहीं करेगी.''

Elections 2022: टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस TMC में शामिल हुए, ममता बनर्जी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Puneeth Rajkumar Death: कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार के निधन पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Assembly Elections 2026: ‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’, ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार
‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’, ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार
कोयंबटूर में मातम: वेल्लियांगिरी की पहाड़ियों पर चढ़ते समय छात्र की मौत, दोस्तों के सामने तोड़ा दम
कोयंबटूर में मातम: वेल्लियांगिरी की पहाड़ियों पर चढ़ते समय छात्र की मौत, दोस्तों के सामने तोड़ा दम
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
Viral Video : कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
Embed widget