एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Successor: 'ममता की जगह मुख्यमंत्री बनेंगे भतीजे अभिषेक', जानें टीएमसी प्रवक्ता ने क्यों किया इतना बड़ा दावा

Mamata Banerjee Successor Abhishek: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी TMC के प्रवक्ता कुणाल घोष ने ममता बनर्जी के उत्तराधिकारी का संकेत दिया है. उन्होंने कहा है कि ममता की जगह भतीजे अभिषेक CM होंगे.

Abhishek Banerjee Replace Mamata Banerjee: 1998 में जब ममता बनर्जी ने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का गठन किया था तब बंगाल में कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके साथ हो लिए थे. हालांकि लंबी लड़ाई के बाद वर्ष 2011 में जब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की सत्ता पर कब्जा किया,उसके बाद से राज्य की राजनीति में ममता बनर्जी के उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें हमेशा लगायी जाती रहीं. कौन उनकी जगह लेगा, इस बात पर चर्चा अमूमन होती रहती थी.

अब जबकि ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने राजनीति में अपनी मजबूती साबित कर दी है तो यह साफ हो चला है कि वह सूबे के अगले मुख्यमंत्री होने जा रहे हैं . इस पर पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने भी मुहर लगा दी है. सोमवार (18 दिसंबर) को उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी अपनी बुआ की जगह सीएम का पद संभालेंगे.

TMC में युवा बनाम पुराने की हो रही बहस

कुणाल घोष का यह बयान पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी में 'राजनेताओं की युवा पीढ़ी बनाम पुराने नेताओं' पर चल रही बहस के बीच आई है. इसकी शुरुआत पिछले महीने नवंबर के अंत में हुई, जब दो बार के सांसद और टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, "चाहे राजनीति हो या कोई अन्य क्षेत्र, मेरा मानना है कि ऊपरी आयु सीमा होनी चाहिए. एक व्यक्ति जो काम 30 साल की उम्र में करता है, 35 या 50 साल के लोग भी ऐसा कर सकते हैं लेकिन 80 वर्ष का व्यक्ति नहीं कर सकता."

'2036 तक मुख्यमंत्री रहेंगी ममता'

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चुचुरा में मीडिया को संबोधित करते हुए कुणाल घोष ने कहा कि ममता बनर्जी 2036 तक सेवा करती रहेंगी और तब भतीजे अभिषेक बनर्जी उनकी जगह लेंगे. 2024 के लोक सभा चुनाव की स्थिति स्पष्ट करते हुए टीएमसी प्रवक्ता ने कहा, "हम पुष्टि कर रहे हैं कि हम ममता दीदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और अभिषेक बनर्जी सेनापति होंगे. वह 2036 तक सीएम रहेंगी और फिर अभिषेक को कमान सौंपी जाएगी."

'बंगाल पर कब्जा करने का सपना पूरा नहीं होगा'

घोष ने विपक्षी बीजेपी पर भी तीखा हमला बोला और कहा, "पश्चिम बंगाल पर कब्जा करने ख्वाब दीन में देखने वाले दल इसे कभी भी पूरा नहीं कर सकेंगे." घोष ने कहा, "बंगाल बीजेपी को यह तय करना होगा कि उनकी लड़ाई का नेतृत्व कौन करेगा? क्या यह सुवेंदु अधिकारी (नेता प्रतिपक्ष), सुकांत मजूमदार की बीजेपी या दिलीप घोष की बीजेपी होगी? लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि टीएमसी एकजुट पार्टी के रूप में युद्ध के मैदान में कदम रखेगी"

 ये भी पढ़ें:दिल्ली पहुंचे नीतीश, ममता, स्टालिन और उद्धव, 'इंडिया' की अहम बैठक आज, सीट बंटवारे समेत इन मुद्दों पर होगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget