एक्सप्लोरर

West Bengal Politics: ईद के मौके पर मुस्लिमों से क्या बोलीं ममता बनर्जी? बताया किससे किसे खतरा

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद पर शांति और सौहार्द की अपील की. भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विभाजनकारी राजनीति सफल नहीं होने दी जाएगी.

BJP vs TMC: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (30 मार्च) को लोगों से अपील की कि वे किसी भी उकसावे में न आएं, जिससे सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

कोलकाता के ‘रेड रोड’ पर ईद की नमाज के दौरान ममता बनर्जी ने कहा 'दंगे भड़काने की कोशिश की जा रही है, कृपया इस जाल में न फंसें. राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है और किसी को भी तनाव पैदा नहीं करने देगी.' उन्होंने ये भी कहा कि उनकी सरकार सभी समुदायों के साथ समान रूप से खड़ी है और राज्य में भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखेगी.

भाजपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा 'अगर भाजपा को अल्पसंख्यकों से समस्या है तो क्या वे देश का संविधान बदल देंगे?' उन्होंने भाजपा की 'विभाजनकारी राजनीति' का विरोध करते हुए इसे 'जुमला राजनीति' बताया, जिसका मकसद लोगों को धर्म के आधार पर बांटना है. इसके साथ ही उन्होंने वामपंथियों पर भी हमला बोलते हुए कहा 'लाल और भगवा अब एक हो गए हैं, लेकिन मैं आपको कोई नुकसान नहीं होने दूंगी.'

अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर हमला

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी भाजपा पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा 'पिछले लोकसभा चुनावों में हमने मिलकर भाजपा को रोका.' उन्होंने भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा 'भाजपा कहती है ‘हिंदू खतरे में हैं’ उनके सहयोगी कहते हैं ‘मुसलमान खतरे में हैं’, लेकिन सच तो ये है कि उनकी राजनीति की वजह से पूरा देश खतरे में है.'

मैं जान दे दूंगा, लेकिन सिद्धांतों से नहीं भटकूंगा- अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने सभी धर्मों की एकता का संदेश देते हुए कहा 'चांद का कोई धर्म नहीं होता.' उन्होंने लोगों से एकजुट रहने का आग्रह करते हुए कहा 'हमें एकता बनाए रखनी चाहिए और मिलकर रहना चाहिए. मैं अपनी जान दे दूंगा, लेकिन अपने सिद्धांतों से नहीं भटकूंगा.' तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि वे राज्य में विभाजन और सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने के किसी भी प्रयास का मजबूती से विरोध करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget