एक्सप्लोरर

एक बार फिर मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए मंगल प्रभात लोढ़ा, BMC में जीत दिलाने की जिम्मेदारी

मंगल प्रभात लोढ़ा लगातार दूसरी बार मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष बने हैंविधानसभा चुनाव में मुंबई की 17 में 16 सीटों पर पार्टी को जीत दिलाईअब उनके सामने पार्टी को बीएमसी में जीत दिलाने की जिम्मेदारी है

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एक बार फिर से विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा को दी गई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा उन्हें लगातार दूसरी बार अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा आज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने की. विधायक लोढ़ा देश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट मुंबई के मलबार हिल विधानसभा सीट से सन 1995 से लगातार छठी बार विधायक हैं.

विधानसभा चुनावों से पहले 16 जुलाई 2019 को मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था. मुंबई में पार्टी को 17 सीट में से 16 विधायक जिताकर जबरदस्त जीत दिलाई. तीन दशक से साथी रही शिवसेना से गठबंधन टूटने के बाद अब बीजेपी अकेले है और महानगर पालिका में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

लगभग 36 हजार करोड़ बजट वाली मुंबई महानगर पालिका पर पिछले 25 साल से शिवसेना का कब्ज़ा है. पिछले मुंबई महानगर पालिका चुनाव में शिवसेना और बीजेपी अलग अलग चुनाव लड़ी थी. इसमें 227 सीटों में से शिवसेना को 84 और बीजेपी को 82 सीट मिली थीं. बीएमसी चुनाव में शिवसेना की तुलना में महज दो सीट कम होने के बावजूद मुंबई बीजेपी ने मेयर बनाने के लिए कोई पहल नहीं की और शिवसेना के लिए बीएमसी छोड़ दिया. अब महाराष्ट्र में पुराने दोस्त राजनीतिक 'दुश्मन' बन गए है. कांग्रेस, एनसीपी जैसे पुराने विरोधी शिवसेना के दोस्त बन गए हैं.

सन 1955 में जोधपुर में जन्मे मंगल प्रभात लोढ़ा राजनीति में कम उम्र से सक्रिय हैं. जोधपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और जेपी आंदोलन से जुड़े. जोधपुर विश्वविद्यालय से उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई की. इसके बाद एलएलबी करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आ गए. मंगल प्रभात लोढ़ा, जाने माने न्यायविद और पूर्व सांसद जस्टिस गुमानमल लोढ़ा के बड़े बेटे हैं.

सन 2014 के लोकसभा चुनाव में लोढ़ा, महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान समिति के संयोजक बनाए गए थे. सन 2009 से वे महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे. आरटीआई के बारे में महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे पहला विधेयक लोढ़ा ने ही पेश किया था. इसी तरह, गोवंश वध के खिलाफ भी कानून बनवाने और महाराष्ट्र में एनिमल वेलफेअर बोर्ड की स्थापना में भी विधायक लोढ़ा का सबसे महत्वपूर्ण हाथ रहा है. मुंबई में हुक्का पार्लरों को बंद करवाने का विधेयक भी लोढ़ा ने विधानसभा में पेश किया और उसे कानून बनवाकर ही दम लिया.

मंगल प्रभात लोढ़ा ने 1979 में राजस्थान हाईकोर्ट में वकालात शुरू की लेकिन उसी दौरान उनके पिता गुमान मल लोढ़ा राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त हो गए. मंगल प्रभात लोढ़ा के लिए यह नैतिक मुश्किल थी क्योंकि जिस कोर्ट में पिता जज हो, उसी कोर्ट में बेटे का वकालात करना नैतिकता के विरुद्ध होता. इसलि नैतिकता को सर्वोपरि मानकर मंगल प्रभात लोढ़ा ने वकालात छोड़ दी. साल 1981 में मुंबई आकर व्यवसाय में जुट गए. इसी दौरान उन्होंने अपने लोढ़ा ग्रुप की नींव रखी. कुछ साल पहले उन्होंने अपने व्यावसायिक काम से निवृत्ति लेते हुए बेटे अभिषेक लोढ़ा और अभिनंदन लोढ़ा को उसकी कमान सौंप दी और पूरी तरह से राजनीतिक में सक्रिय हैं.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर US-इजरायल हमले की AIMPLB ने कड़ी निंदा की, UN से युद्ध विराम की अपील, कहा- 'मिडिल ईस्ट में युद्ध...'
ईरान पर US-इजरायल हमले की AIMPLB ने कड़ी निंदा की, UN से युद्ध विराम की अपील, कहा- 'मिडिल ईस्ट में युद्ध...'
भारत कब आया था ईरान का IRIS Dena, जिसे अमेरिका ने समंदर में डुबोया, कैसे किया अटैक?
भारत कब आया था ईरान का IRIS Dena, जिसे अमेरिका ने समंदर में डुबोया, कैसे किया अटैक?
Telangana CM: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने अमित शाह से की मुलाकात, IPS अधिकारियों की संख्या बढ़ाने की रखी डिमांड
तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने अमित शाह से की मुलाकात, IPS अधिकारियों की संख्या बढ़ाने की रखी डिमांड
Congress: तेलंगाना से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, मल्लिकार्जुन खरगे ने की घोषणा
तेलंगाना से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, मल्लिकार्जुन खरगे ने की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Doomsday Missile Test: जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
CM की कुर्सी छूटी, राज्यसभा मिली: कैसे BJP के 'प्लान' ने नीतीश को 4 महीने में आखिरी स्टेशन पर उतार फेंका?
CM की कुर्सी छूटी, राज्यसभा मिली: कैसे BJP के 'प्लान' ने नीतीश को 4 महीने में आखिरी स्टेशन पर उतार फेंका?
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
IND VS ENG Semifinal: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
Bihar CM Nitish Kumar Live: नीतीश कुमार ने खुद पोस्ट नहीं किया अपना पहला बयान? RJD सांसद का दावा
Live: नीतीश कुमार ने खुद पोस्ट नहीं किया अपना पहला बयान? RJD सांसद का दावा
इन्वर्टर की बैटरी बार-बार हो रही डिस्चार्ज, बदलने से पहले करें ये काम; बच जाएंगे पैसे
इन्वर्टर की बैटरी बार-बार हो रही डिस्चार्ज, बदलने से पहले करें ये काम; बच जाएंगे पैसे
How Sperm Is Produced: पुरुष के शरीर में कैसे बनता है स्पर्म, कितने दिन जिंदा रहता है यह?
पुरुष के शरीर में कैसे बनता है स्पर्म, कितने दिन जिंदा रहता है यह?
Embed widget