एक्सप्लोरर

कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने किया शेख हसीना का समर्थन, बोले- 'जब तक चाहें, भारत में रहें'

Mani Shankar Aiyar on Sheikh Hasina: कांग्रेस नेता ने शेख हसीना को भारत में शरण देने का समर्थन किया. उन्होंने बांग्लादेश संकट, अल्पसंख्यक हमलों और भारत-पाक बातचीत पर बेबाक राय रखी है.

Mani Shankar Aiyar on Sheikh Hasina: पूर्व राजनयिक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शेख हसीना को भारत में तब तक रहने दिया जाना चाहिए, जब तक वह खुद चाहें.

शनिवार (11 जनवरी 2025) को 16 वें एपीजे कोलकाता साहित्य महोत्सव के दौरान मणिशंकर अय्यर ने कहा कि शेख हसीना ने भारत के लिए बहुत अच्छा काम किया है. उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि उन्हें भारत में शरण दी गई है. जब तक वह चाहें, हमें उनका मेजबान बने रहना चाहिए, भले ही यह उनके पूरे जीवन के लिए क्यों न हो."

अय्यर ने यह भी बताया कि भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पिछले महीने ढाका का दौरा किया और वहां अधिकारियों के साथ चर्चा की. उन्होंने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ भारत को वार्ता जारी रखनी चाहिए और मंत्रिस्तरीय संपर्क स्थापित करना चाहिए.

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों पर अय्यर की राय

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर अय्यर ने कहा कि यह सच है कि वहां हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इन हमलों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. उन्होंने इसे राजनीतिक संघर्ष का नतीजा बताया और कहा कि अधिकांश हमले इसलिए हो रहे हैं क्योंकि अल्पसंख्यक हसीना के समर्थक हैं.

शेख हसीना पिछले साल पांच अगस्त से भारत में हैं. छात्रों के नेतृत्व में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद हसीना को देश छोड़ना पड़ा था, जिससे उनकी 16 साल पुरानी सरकार गिर गई थी.

भारत-पाकिस्तान संबंधों पर अय्यर का नजरिया

मणिशंकर अय्यर ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी भी भारतीयों की तरह ही हैं, लेकिन विभाजन की त्रासदी ने उन्हें अलग कर दिया. उन्होंने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा, "एक तमिल के रूप में मुझमें और एक पंजाबी के रूप में मेरी पत्नी में, उनकी और एक पाकिस्तानी पंजाबी के बीच बहुत कम अंतर है."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर कटाक्ष करते हुए अय्यर ने कहा कि सरकार सर्जिकल स्ट्राइक करने का साहस रखती है, लेकिन पाकिस्तान के साथ बातचीत का साहस नहीं दिखा पाती.

पाकिस्तान और आतंकवाद पर बयान

अय्यर ने पाकिस्तान को आतंकवाद का शिकार और आतंकवाद फैलाने वाला देश दोनों बताया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सोचा था कि अफगानिस्तान में तालिबान को सत्ता में लाकर फायदा उठाएंगे, लेकिन आज तालिबान उनके लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है.

अय्यर ने कहा कि पाकिस्तान को दुश्मन मानकर चलना भारत के लिए आत्मघाती होगा. उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को पाकिस्तान से संवाद शुरू करना चाहिए, जैसा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में कश्मीर मुद्दे पर किया गया था.

ये भी पढ़ें:

अंडरवाटर ड्रोन, AI कैमरे और एनएसजी कमांडो... महाकुंभ की सुरक्षा ऐसी, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget