एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में जलते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल, सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की

Manipur: सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि घटना चार मई को हुई थी. शव की पहचान कर उसे अस्पताल में रखवाया गया है. उन्होंने कहा कि यह मामला दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना से जुड़ा है.

Manipur Viral Video: मणिपुर में वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति को कथित तौर पर जलाते हुए दिखाया गया है, जिसे लेकर सोमवार (9 अक्टूबर) को सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करते हुए कहा कि यह मामला उस घटना से जुड़ा है, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था. वीडियो सामने आने के बाद एक आदिवासी संगठन ने इस घटना की निंदा की है.

माना जा रहा है कि जलते हुए व्यक्ति का वीडियो चार मई का है और इसी दिन भीड़ की ओर से दो महिलाओं को नग्न कर घुमाया गया था. महिलाओं के साथ हुई इस बर्बर घटना का वीडियो जुलाई में सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया था. मणिपुर में जातीय संघर्ष तीन मई को शुरू हुआ था.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रविवार को कई यूजर्स की ओर से साझा किए गए सात सेकेंड के वीडियो में एक मृत व्यक्ति को जलाते हुए दिखाया गया है, जबकि बैकग्राउंड में स्थानीय भाषा में बोल रहे लोगों की आवाजें और गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है.

मामले पर सुरक्षा सलाहकार ये बोले

सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा, ‘‘हमने घटना की पुष्टि की है और पता चला है कि यह चार मई को हुई थी. शव की पहचान कर ली गई है और उसे अस्पताल में रखवाया गया है. यह मामला दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना से जुड़ा है.’’ सिंह ने बताया कि मृतक कांगपोकपी जिले के एक गांव का निवासी है. हालांकि, उन्होंने घटनास्थल के बारे में कोई डिटेल साझा नहीं की.

उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने सिफारिश की है कि मामला सीबीआई को सौंप दिया जाए, जो पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा के कई मामलों की जांच कर रही है. केंद्रीय एजेंसी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना की भी जांच कर रही है. 

ITLF ने की बर्बर घटना की निंदा

चुराचांदपुर के जनजाति समूह ‘इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (ITLF) ने सोमवार को इस चौंकाने वाली और बर्बर घटना की निंदा की. इसने एक बयान में कहा, ‘‘न्याय का चयनात्मक इस्तेमाल एक अलग प्रशासन की हमारी मांग को और मजबूत करता है. आईटीएलएफ एक अलग प्रशासन के लिए अपनी मांग दोहराता है.’’

यह भी पढ़ें- फलस्तीन पर कांग्रेस का CWC में अहम प्रस्ताव, हमास और इजरायल युद्ध का जिक्र कर क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israeal Attacks Iran: 'भारत जल्द...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने पहले UAE फिर 'दोस्त' को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत जल्द...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने पहले UAE फिर 'दोस्त' को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात
AI समिट शर्टलैस प्रोटेस्ट: कांग्रेस के 10 में से 9 कार्यकर्ताओं को जमानत, कोर्ट ने एक को पुलिस कस्टडी में भेजा
AI समिट प्रोटेस्ट: कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को जमानत, कोर्ट ने एक को पुलिस कस्टडी में भेजा
Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिकी हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की नेवी पर कहर बनकर टूटा अमेरिका, ट्रंप का दावा- 9 शिप किए तबाह, बचे हुए जहाजों को समंदर में डुबोएंगे
ईरान की नेवी पर कहर बनकर टूटा US, ट्रंप का दावा- 9 शिप तबाह, बचे हुए जहाजों को डुबोएंगे
ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की रेस में कौन आगे? आंकड़े जानकर हैरान हो जाएंगे
ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की रेस में कौन आगे? आंकड़े जानकर हैरान हो जाएंगे
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
Relationship Red Flags: नया-नया इश्क और नई-नई है डेटिंग, रिलेशनशिप में जाने से पहले ऐसे पहचानें रेड फ्लैग
नया-नया इश्क और नई-नई है डेटिंग, रिलेशनशिप में जाने से पहले ऐसे पहचानें रेड फ्लैग
भारत में बुजुर्ग पैरेंट्स को अकेले छोड़ना बना ट्रेंड, लाखों बेघर; जानें इसके लिए कानून में क्या है प्रावधान?
भारत में बुजुर्ग पैरेंट्स को अकेले छोड़ना बना ट्रेंड, लाखों बेघर; जानें इसके लिए कानून में क्या है प्रावधान?
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
Embed widget