एक्सप्लोरर

मणिपुर में हिंसक हुआ प्रदर्शन, भीड़ ने सीएम और मंत्रियों के घर किया हमला, इन जिलों में इंटरनेट बैन के साथ लगा कर्फ्यू

Manipur Violence: मणिपुर में बढ़ते तनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों की ओर से 10 उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया था. इसके बाद उग्रवादियों ने राहत शिविर से 6 लोगों का अपहरण कर लिया था. किडनैपिंग की इस घटना के दो दिन बाद एक महिला और दो बच्चों के शव बरामद हुए. इसके चलते मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा की आग भड़क गई है. मणिपुर में शनिवार (16 नवंबर, 2024) को नाराज भीड़ में इंफाल घाटी में कई वाहनों में आग लगा दी. दरअसल जिरीबाम जिले में सशस्त्र उग्रवादियों ने महिलाओं और बच्चों सहित छह नागरिकों का कथित रूप से अपहरण कर लिया.

प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने सीएम एन बिरेन सिंह के आवास पर हमला कर दिया. प्रदर्शनकारी भीड़ सीएम आवास में घुसने की कोशिश कर रही थी और सुरक्षाकर्मियों से उनकी झड़प हो गई. इससे पहले हिंसक हो चुकी भीड़ ने कुछ विधायकों के घरों पर तोड़-फोड़ किया था. प्रदर्शनकारियों ने इंफाल में दो मंत्रियों और तीन विधायकों के घरों पर हमला किया है. अधिकारियों ने बताया कि भीड़ ने लाम्फेल सनाकेइथेल में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सपम रंजन के आवास पर हमला किया और उपभोक्ता मामलों और सार्वजनिक वितरण मंत्री एल. सुसींद्रो सिंह के घर पर भी आक्रोशित भीड़ ने हमला किया.

मणिपुर सरकार ने गृह मंत्रालय से कर दी ये मांग

मणिपुर सरकार ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी भेजकर राज्य में 'अशांत क्षेत्र' लागू करने के फैसले की समीक्षा की मांग की है. इसके साथ ही सरकार ने घाटी के छह पुलिस थाना क्षेत्रों में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (AFSPA) को फिर से लागू करने पर पुनर्विचार करने की गुजारिश की है. 

गुरुवार ( 14 नवंबर 2024) को केंद्र सरकार ने मणिपुर राज्य के छह पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्रों में सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (AFSPA) के तहत ‘अशांत क्षेत्र’ का दर्जा फिर से लागू कर दिया. इनमें हिंसा-प्रभावित जिरिबाम भी शामिल है. गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी करते हुए मणिपुर की "अस्थिर" स्थिति का हवाला दिया और कहा कि उग्रवादी समूहों की हिंसक घटनाओं में "सक्रिय भागीदारी" देखी गई है.

इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड

मणिपुर में बढ़ते तनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है. 16 नवंबर, 2024 से प्रभावी इस आदेश के तहत, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, और अन्य प्रभावित जिलों में इंटरनेट सेवाएं दो दिन तक निलंबित रहेंगी. यह कदम राज्य में अफवाहों और भड़काऊ कंटेट के फैलने को रोकने के लिए उठाया गया है, जिससे हिंसा को बढ़ावा मिल सकता है. सरकार ने चेतावनी दी है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

'बहलाए-फुसलाए जा रहे आदिवासी, धर्म बदलने को किया जा रहा मजबूर', बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Election 2026: हैशटैग की जंग में BJP vs TMC आमने-सामने, सोशल मीडिया पर ‘डिजिटल महाभारत’, नया चुनावी हथियार
हैशटैग की जंग में BJP vs TMC आमने-सामने, सोशल मीडिया पर ‘डिजिटल महाभारत’, नया चुनावी हथियार
'हमारी उनसे कोई दुश्मनी नहीं...', असम चुनाव में गौरव गोगोई को टक्कर देने जा रहे हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने क्या कहा
'हमारी उनसे कोई दुश्मनी नहीं...', असम चुनाव में गौरव गोगोई को टक्कर देने जा रहे हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने क्या कहा
बंगाल की सियासत में ‘सोशल मीडिया वॉर’: BJP-TMC के आरोप-प्रत्यारोप ने बढ़ाया चुनावी तापमान, वोटिंग से पहले गरमाया माहौल
बंगाल की सियासत में ‘सोशल मीडिया वॉर’: BJP-TMC के आरोप-प्रत्यारोप ने बढ़ाया चुनावी तापमान, वोटिंग से पहले गरमाया माहौल
Telangana Exam: 10 मिनट में व्हाट्सएप पर वायरल हुआ हुआ पेपर! निज़ामाबाद में बड़ा कांड, 9 शिक्षक निलंबित
10 मिनट में व्हाट्सएप पर वायरल हुआ हुआ पेपर! निज़ामाबाद में बड़ा कांड, 9 शिक्षक निलंबित

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
Thaai Kizhavi BO Day 21: साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल
IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल
Iran-Israel War: जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
Navratri Fasting Diet: नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख
नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख
उपभोक्ता फोरम में कैसे मिलती है नौकरी, यहां कम से कम कितनी होती है सैलरी?
उपभोक्ता फोरम में कैसे मिलती है नौकरी, यहां कम से कम कितनी होती है सैलरी?
Embed widget