एक्सप्लोरर

Manipur Violence: इंफाल एयरपोर्ट किया गया बंद, एयरस्‍पेस में नजर आए अज्ञात ड्रोन, मचा हड़कंप

Manipur Violence: इंफाल एयरपोर्ट के एयरस्‍पेस एर‍िया में अज्ञात ड्रोन की आवाजाही पाये जाने के बाद सुरक्षा एजेंस‍ियां अलर्ट पर आ गई हैं. आने वाली फ्लाइटों को दूसरे गंतव्‍यों की तरफ मोड़ द‍िया गया है. 

Manipur Violence: मण‍िपुर की राजधानी इंफाल के बीर टिकेंद्रजीत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयर स्‍पेस में अज्ञात मानव रहित हवाई वाहन/ड्रोन पाए जाने के बाद फ्लाइट ऑपरेशन को बंद करने का आदेश दिया गया है. इस बात की सूचना रविवार (19 नवंबर) दोपहर ढाई बजे म‍िली जब इस क्षेत्र में एर‍ियल व्‍हीकल्‍स का पता चला है. 

इंड‍िया टुडे की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, सूत्रों ने बताया क‍ि इंफाल से आने-जाने वाली कुछ उड़ानों को कैंसि‍ल क‍िया गया है. वहीं, आने वाली अन्य उड़ानें इंफाल हवाई क्षेत्र से वापस लौट आईं और उन्हें अन्य गंतव्यों की ओर मोड़ दिया गया. 

इंटरनेट सेवाएं 23 नंवबर तक रहेंगी बंद 

इस बीच देखा जाए तो हिंसा प्रभावित राज्य मण‍िपुर में कानून व्‍यवस्था ज्‍यादा अच्‍छी नहीं है. इसके मद्देनजर मणिपुर सरकार की ओर से इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को भी 23 नवंबर तक 5 दिनों के लिए बढ़ाया जा चुका है. इसके तुरंत बाद यह घटनाक्रम सामने आया है. 

अब तक जातीय संघर्ष में 200 लोगों की मौत 

अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतई समुदाय की मांग के विरोध में मणिपुर के पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित होने के बाद मई से पूर्वोत्तर राज्य हिंसा की चपेट में है. 3 मई को 2 आदिवासी समूहों, कुकी और मैतई के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है.  

असम राइफल्स के जवानों पर हुआ था 16 नवंबर को हमला  

इस बीच देखा जाए तो मणिपुर में पेट्रोलिंग पर गए असम राइफल्स के जवानों पर गत गुरुवार (16 नवंबर) को घात लगाकर भी हमला किया गया था. उग्रवादियों ने पहले इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाकर धमाका किया था. फिर असम राइफल्स की एक टुकड़ी पर घात लगाकर हमला क‍िया गया था.

उग्रवादियों के जरिए ये हमला राज्य के तेंगगनौपाल जिले के सैबोल इलाके में अंजाम दिया गया था. भारतीय सेना की असम राइफल्स के जवान रेगुलर पेट्रोलिंग पर निकले थे, तभी उन पर हमला कर द‍िया गया था.

यह भी पढ़ें: Manipur Violence: पेट्रोलिंग पर गए जवानों पर घात लगाकर हुआ हमला, सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद भागे उग्रवादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Update: उत्तर भारत में समय से पहले 'लू' की आहट! मौसम वैज्ञानिकों ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी
Weather Update: उत्तर भारत में समय से पहले 'लू' की आहट! मौसम वैज्ञानिकों ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
ट्रेड डील और गिरते शेयर मार्केट पर बवाल, विपक्ष ने संसद में निकाला मार्च, आरोप- ग्लोबल क्राइसिस नहीं भांप पाई सरकार
ट्रेड डील-गिरते शेयर मार्केट पर बवाल, विपक्ष का आरोप- ग्लोबल क्राइसिस नहीं भांप पाई सरकार

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम

Embed widget