एक्सप्लोरर

मणिपुर में ड्रोन से फिर गिराए गए बम, IRB पोस्ट पर कुकी उग्रवादियों ने हमला कर लूटे हथियार

Manipur Violence: सूत्रों के मुताबिक,इंडिया रिजर्व बटालियन की पोस्ट पर भी हमला किया गया. यहां से दो असॉल्ट राइफलें और एक लाइट मशीन गन हथियार भी लूटे गए हैं.

Manipur Violence: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले साल मैतेई और कुकी समुदाय के बीच शुरू हुई जातीय हिंसा अब उग्र रूप ले रही है. इस बीच कुकी समुदाय की तरफ से ड्रोन हमले ने एक बार फिर राज्य में स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया है. सूत्रों ने बताया कि मणिपुर के सेनजाम चिरांग में सोमवार (2 सितंबर) को एक और ड्रोन बम हमले में 23 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमला संदिग्ध कुकी विद्रोहियों द्वारा छोड़े गए कई ड्रोनों द्वारा इंफाल पश्चिम जिले के कौत्रुक गांव में बम गिराए जाने के एक दिन बाद हुआ है. सोमवार (2 सितंबर) को राजधानी इंफाल में पश्चिम जिले के सेनजाम चिरांग में हुए हमले में शाम 6.20 बजे ड्रोन से दो बम गिराए गए. इस घटना में घायल महिला की पहचान वाथम सनातोंबी देवी के रूप में हुई. इस ड्रोन अटैक में वाथम सनातोंबी के घर की छत में छेद हो गया है.

IRB पोस्ट पर हमला कर लूटे हथियार 

सूत्रों के अनुसार, कुकी उग्रवादियों के एक समूह ने (2 सितंबर) की सुबह 4 बजे मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में 8वीं भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के बंकर पर ड्रोन बम विस्फोट मोर्टार और गोलीबारी से हमला किया. इस दौरान अज्ञात लोगों ने भागने से पहले दो ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफलें और एक लाइट मशीन गन छीन ली.

मैतेई-कुकी गुटों के बीच गोलीबारी में 2 लोगों की हुई थी मौत

दरअसल, रविवार (1 अगस्त) को संदिग्ध कुकी विद्रोहियों द्वारा की गई गोलीबारी और ड्रोन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई थी. जिसमें एक 12 वर्षीय लड़की सहित 9 लोग घायल हो गए थे. जबकि, घायल लड़की उन दो लोगों में से एक की बेटी थी, जिसके सिर में गोली लगी थी. इस घटना को लेकर इम्फाल घाटी में नागरिक समाज समूहों और तलहटी के निकट निवासियों ने जवाब मांगा है कि पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद ड्रोन हमले क्यों जारी हैं?

मणिपुर हिंसा में पहली बार किया गया ड्रोन का इस्तेमाल

मणिपुर पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध कुकी विद्रोहियों ने ड्रोन का इस्तेमाल कर विस्फोटक गिराए और सुरक्षा बलों पर घातक हमला किया. पुलिस ने इसे अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र में जारी हिंसा में "गंभीर वृद्धि" बताया है. पुलिस का कहना है कि तकनीकी विशेषज्ञता और मदद के साथ ट्रेनिंग लिए पेशेवरों की भागीदारी से इंकार नहीं किया जा सकता है. फिलहाल, अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं, और पुलिस किसी भी आकस्मिक स्थिति का जवाब देने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: ED Raid on Amanatullah Khan LIVE: अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार, सुबह से चल रही थी घर पर रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amit Shah on naxalism: वामपंथी विचारधारा से फैला नक्सलवाद, सत्ता पाने के लिए आदिवासियों को भड़काया, शाह का बड़ा हमला
वामपंथी विचारधारा से फैला नक्सलवाद, सत्ता पाने के लिए आदिवासियों को भड़काया, शाह का बड़ा हमला
Budget Session: कांग्रेस ने लोकसभा में ग्राहकों के बैंक खातों के डेटा तक अनधिकृत पहुंच को लेकर पूछा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
कांग्रेस ने लोकसभा में ग्राहकों के बैंक खातों के डेटा तक अनधिकृत पहुंच को लेकर पूछा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
सबरीमाला सोना चोरी मामले को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब
सबरीमाला सोना चोरी मामले को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब
Telangana: हेट स्पीच बिल पर बढ़ती सियासत के बीच सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा गया विधेयक, BJP ने बताया राजनीतिक हथियार
Telangana: हेट स्पीच बिल पर बढ़ती सियासत के बीच सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा गया विधेयक, BJP ने बताया राजनीतिक हथियार

वीडियोज

Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Alireza Tangsiri: ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Helium Gas Crisis: कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
Embed widget