एक्सप्लोरर

Martyrs' Day 2024: 'खुद में वह बदलाव लाएं जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं', महात्मा गांधी के ऐसे 10 विचार जिन पर दुनिया आज भी है मंत्रमुग्ध

Mahatma Gandhi: महात्मा गांधी कहते थे कि आंख के बदले आंख की भावना पूरी दुनिया को अंधा बना देगी. उनके विचारों ने दुनियाभर में गहरा असर छोड़ा है. बापू की पुण्यतिथि पर ऐसे ही कुछ विचार जानते हैं.

Mahatma Gandhi Punyatithi: देश मंगलवार (30 जनवरी) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि मना रहा है. बापू की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई जाती है. 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने बापू को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी. 

23 मार्च को भी शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. 23 मार्च 1931 को भारत के महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी दी थी. इन क्रांतिकारियों के श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद दिवस मनाया जाता है. इसलिए भारत में साल में दो बार शहीद दिवस मनाया जाता है.

महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा की राह पर चलते हुए अंग्रेजी शासन के खिलाफ कई आंदोलन किए थे और ब्रिटिश हुकूमत से देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था. उनका एकमात्र लक्ष्य देश को आजाद कराना और शांति स्थापित करना था. 

100 से ज्यादा देशों में स्थापित हैं महात्मा गांधी की प्रतिमाएं

बापू ने अपने जीवन में जिन आदर्शों को अपनाया, उन्हें दुनियाभर में माना जाता है और हर देश में उनके मानने वाले हैं. उनके अहिंसावादी विचारों और कार्यों ने पूरी दुनिया की सोच बदल दी. दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में महात्मा गांधी की प्रतिमाएं स्थापित हैं. 

नवंबर 2023 में orissapost.com वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में एक आरटीआई रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि दुनिया के 102 देशों में महात्मा गांधी की प्रतिमाएं लगी हैं, जिनमें 82 देशों में बापू की पूरे कद की मूर्तियां और 20 अन्य देशों में आधे आकार की मूर्तियां हैं.

बापू को 'महात्मा' और 'राष्ट्रपिता' जैसी उपाधियां उनके प्रति सम्मान की श्रद्धा को दर्शाती हैं. बापू का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है. उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर के मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. बापू के पिता का नाम करमचंद गांधी एवं उनकी माता का नाम पुतलीबाई है. वह तीन भाईयों में सबसे छोटे थे. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आइये जानते हैं उनके वो विचार जिन पर दुनिया आज भी मंत्रमुग्ध है.

महात्मा गांधी के विचार

बापू के कहे विचारों ने लोगों के जीवन में गहरा असर डाला है. आज भी दुनिया इन्हें मानती है और अमल करती है. ये विचार इस प्रकार है-

  • ''अहिंसा सबसे बड़ा कर्तव्‍य है. यदि हम इसका पूरा पालन नहीं कर सकते हैं तो हमें इसकी भावना को अवश्‍य समझना चाहिए और जहां तक संभव हो हिंसा से दूर रहकर मानवता का पालन करना चाहिए."
  • "उस प्रकार जिएं कि आपको कल मर जाना है. सीखें उस प्रकार जैसे आपको सदा जीवित रहना हैं."
  • "आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हो."
  • "व्‍यक्ति को अपनी बुद्धिमानी के बारे में पूरा भरोसा रखना बुद्धिमानी नहीं है. यह अच्‍छी बात है कि याद रखा जाए कि सबसे मजबूत भी कमजोर हो सकता है और बुद्धिमान भी गलती कर सकता है."
  • "आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए. मानवता एक महासागर है, यदि समुद्र की कुछ बूंदें गंदी हैं, तो समुद्र मैला नहीं होता है."
  • ''खुद में वह बदलाव लाएं जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं.''
  • ''किसी राष्ट्र की महानता और उसकी नैतिक प्रगति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां जानवरों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है.''
  • ''व्यक्ति और कुछ नहीं केवल अपने विचारों का उत्पाद होता है. वह जो सोचता है वही बन जाता है.''
  • ''आंख के बदले आंख की भावना पूरी दुनिया को अंधा बना देगी.''
  • ''लोगों में अच्छाई देखें और उनकी मदद करें.''

यह भी पढ़ें- शहीद दिवस 2024: महात्मा गांधी के अनमोल विचार, बदल देंगे आपके जीने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
West Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: साउथ लेबनान में गूंजे धमाके, ट्रम्प ने ईरानी ऊर्जा-ठिकानों पर 10 दिन हमले टाले
Live: साउथ लेबनान में गूंजे धमाके, ट्रम्प ने ईरानी ऊर्जा-ठिकानों पर 10 दिन हमले टाले
UP Weather: यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget