एक्सप्लोरर

CAA: क्या संसद से पास कानून को राज्य सरकारें मानने से इनकार कर सकती हैं?

संघ सूची में केंद्र 97 विषयों पर कानून बना सकती है. इसमें 17वें नंबर पर नागरिकता का विषय है. राज्य सूची में राज्य के पास कानून बनाने का अधिकार है. राज्य 66 विषयों पर कानून बना सकता है. वहीं समवर्ती सूची में केंद्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं.

नई दिल्ली: जब संसद में सरकार बहुमत के बूते जीत गई, विपक्ष हार गया और नागरिकता संशोधन बिल कानून बन गया तो विरोधियों ने विरोध के लिए विधानसभा का रास्ता चुना है. कानून को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक के दर पर गए हैं. लेकिन बड़ा सवाल है कि जिस कानून को केंद्र सरकार ने संसद में बनाया है क्या राज्य सरकारें उसे मानने से इनकार कर सकती हैं? 22 जनवरी को इस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. विपक्ष की उस दलील पर अब कोर्ट फैसला करेगा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) संवैधानिक है या असंवैधानिक है.

सीएए के खिलाफ विरोध की आवाज थम नहीं रही. सड़क से होते हुए संसद और विधानसभाओं के बीच की लड़ाई में बदल चुकी है. केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और महाराष्ट्र ये राज्य नागरिकता कानून के विरोध में खड़े हो गए हैं.

केरल में 31 दिसंबर को विधानसभा से सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया. पंजाब में 17 जनवरी को विधानसभा से प्रस्ताव पास किया गया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सीएए के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही हैं. सीएए के खिलाफ सबसे मजबूत आवाज बन चुकी ममता बनर्जी ने बाकी राज्यों से भी प्रस्ताव पारित करने की अपील की है. ममता बनर्जी ने कहा कि हमारा पहला राज्य है जिसने कैब और एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया. हम सीएए के खिलाफ भी प्रस्ताव लाएंगे. दूसरे राज्यों से भी अपील है कि वो विधानसभा से प्रस्ताव पास करें.

Delhi Election: CAA को लेकर BJP-अकाली दल में नहीं बनी बात, सिरसा का एलान- पार्टी नहीं लड़ेगी चुनाव

अब कांग्रेस के राज वाले तीन और राज्यों में सीएए के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित करने का फैसला किया गया है. राजस्थान में सीएए के खिलाफ पास होगा प्रस्ताव होगा. 24 जनवरी से राजस्थान का विशेष सत्र शुरू होगा. मध्यप्रदेश में भी प्रस्ताव पास होगा. छत्तीसगढ़ में भी प्रस्ताव पास किया जाएगा. महाराष्ट्र में भी कांग्रेस प्रस्ताव पास कराना चाहती है लेकिन गठबंधन के साथियों साथ ही फैसला लिया जाएगा. कुल मिलाकर एक कानून को लेकर कई राज्य और केंद्र आमने-सामने हैं. सवाल है कि क्या संसद से पास कानून को राज्य विधानसभा मानने से इनकार कर सकती हैं.

7वीं अनुसूची के मुताबिक संघ सूची में केंद्र को कानून बनाने का अधिकार है. 97 विषयों पर केंद्र कानून बना सकता है. 17वें नंबर पर नागरिकता का विषय है. राज्य इन कानूनों को मानने के लिए बाध्य हैं. राज्य सूची में राज्य को कानून बनाने का अधिकार. 66 विषयों पर राज्य कानून बना सकता है. वहीं, समवर्ती सूची में केंद्र और राज्य दोनों को कानून बनाने का अधिकार है. 47 विषयों पर दोनों को कानून बनाने का अधिकार है.

लेकिन संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत केरल सरकार ने CAA को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. 22 जनवरी को सुनवाई होगी और कपिल सिब्बल सीएए का विरोध करेंगे. कपिल सिब्बल ने कहा कि अभी तो 22 तारीख को सुप्रीम कोर्ट में मेरी बहस है. कानून तो लागू ही नहीं हुआ है. कानून तो एनपीआर से जुड़ा है जो एक अप्रैल 2020 से शुरू होगा. अगर सुप्रीम कोर्ट ये कह देता है कि कानून संवैधानिक है तब जाकर देखना पड़ेगा कि राज्य क्या करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget