एक्सप्लोरर

MasterStroke: जामिया हिंसा में गिरफ्तार 10 लोगों से पूछताछ में मिले अहम सुराग, तफ्तीश जारी

गिरफ्तार 10 लोगों से दिल्ली पुलिस की क्राइम बांच पूछताछ करेगी. गिरफ्तार लोगों से की गई पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. पुलिस इनकी तफ्तीश कर रही है. कुछ नेताओं को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

नई दिल्ली: जामिया में रविवार को हिंसा के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. बड़ी बात ये है कि उन 10 लोगों में से कोई भी जामिया का छात्र नहीं है. आज इन सभी आरोपियों को पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में हिंसा की साजिश को लेकर कई अहम सुराग मिले हैं जिनकी तफ्तीश की जा रही है.

जामिया हिंसा मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को साकेत कॉर्ट पेश किया था. सभी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा. बाकी चार आरोपोयो को भी पेश किया. उन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दो अलग अलग थानों ने एफआईआर दर्ज हुई थी. इसलिए एक जज के पास छह को पेश किया गया और दूसरे जज के पास बाकी चार को पेश किया गया. दोनो थानों में अलग अलग मैजिस्ट्रेट लगते थे.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

जामिया मामले में गिरफ्तार 10 लोगों की रिमांड क्राइम ब्रांच लेगी. स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तारियां की हैं लेकिन इन सभी लोगों से पूछताछ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर कुछ बड़े लोगों और कुछ नेताओं को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. हालांकि पुलिस ने इस मामले मे जामिया के सभी छात्रों के क्लीनचिट नहीं दी है. पुलिस को यह शक भी है कि इस हंगामे के पीछे कुछ देशद्रोही तत्व भी हो सकते हैं.

शेख हसीना के सलाहकार ने कहा- भारत अगर बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप से रहने का सबूत देता है तो उन्हें वापस बुलाएंगे

जामिया मामले की जांच के दौरान हुई है 10 गिरफ्तारियां जबकि पूछताछ के आधार पर एक दर्जन से ज्यादा और लोगो की पहचान भी की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले मे वीडियो फुटेज के आधार पर सोमवार की रात जामिया और आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की और 10 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि इन 10 लोगों में से तीन लोग घोषित अपराधी भी है और गिरफ्तार अन्य लोगों का आपराधिक रिकार्ड भी मिला है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान अनेक अहम जानकारियां सामने आई हैं जो सीधे तौर पर इशारा कर रही हैं कि पर्दे के पीछे कुछ लोग हैं जो इसकी आड़ मे अपने निशाने साध रहे थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनसे यह जानने की भी कोशिश की जा रही है कि इस दंगे के पीछे क्या लोगों को पैसे भी दिए गए थे. क्योंकि इनमें से तीन लोग पुलिस के घोषित अपराधी हैं जो पैसे लेकर कुछ भी कर सकते हैं. वो इतने पढ़े लिखे भी नहीं हैं जो यह समझ सके कि नागरिकता के नए कानून से उन्हें कोई नुकसान नहीं होने वाला तो वे हंगामा क्यों करे. फिलहाल पुलिस ने इन लोगों के बयानों के आधार पर कुछ लोगों को चिन्हित किया है जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी को कोई क्लीनचिट नहीं दी गई है. फिलहाल पूरे इलाके में शांति है और छुट्टियों के चलते ज़्यादातर छात्र यूनिवर्सिटी कैम्पस से जा चुके हैं.

जामिया हिंसा पर बड़ा खुलासा

पुलिस को अब तक की जांच के दौरान कुछ व्हाट्सएप ग्रुप भी मिले हैं. सूत्रों के मुताबिक इन व्हाट्सएप ग्रुपों में पकड़े गए 10 लोगों में से कुछ लोग शामिल हुए थे. इन व्हाट्सएप ग्रुप ओं के जरिए कई मैसेज इधर से उधर भेजे गए. चिन्मय बिस्वाल, डीसीपी, साउथ ईस्ट दिल्ली ने कहा कि उस दिन जो हिंसा और आगजनी हुई थी, इस घटना में दो एफआईआर दर्ज हुई थीं. इन दोनों मामलों में 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. तीन लोगों को पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है.

अमित शाह ने कहा- किसी भी हालत में नागरिकता संशोधन कानून वापस नहीं लेंगे, मुसलमानों के साथ अन्याय नहीं होगा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उपद्रवियों के पास गीले कपड़े और कम्बल के अलावा पेट्रोल बम भी थे जो पुलिसकर्मियों पर फेंके गए. व्हाट्सएप के जरिये इलाके के घोषित बदमाशो को बुलाया गया था. ये लोग जामिया यूनिवर्सिटी के अंदर घुसे थे और पुलिस पर कैम्पस के अंदर से पथराव किया गया था. करीब 2 दर्जन से ज्यादा वायरल वीडियो, पुलिस द्वारा घटना की कीगई वीडियो को देखा जा रहा है. मीडिया हाउस से भी रॉ फुटेज मांगी जा सकती है.

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस कह रही है कि हिंसा मामले में जो गिरफ़्तार हुए वो जामिया में पढ़ने वाले छात्र नहीं है फिर दिल्ली पुलिस ने हॉस्टल और लाइब्रेरी में घुसकर लड़के लड़कियों को बेरहमी से क्यों पीटा? दिल्ली पुलिस के उन सब अधिकारियों की जांच होनी चाहिए जिन्होंने ये बर्बरता की है. वहीं बीजेपी सांसद आरके सिन्हा ने ट्वीट किया, "बंद करो ऐसे विश्वविद्यालयों को जो आतॅंकवादी पैदा कर रहे हैं!"

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
India-Iran Relations: जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget