एक्सप्लोरर

दिल्ली: MAX अस्पताल ने शुरू की कोविड19 इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी

दिल्ली में MAX अस्पताल ने कोविड19 इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी शुरू की है.मैक्स हॉस्पिटल के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर संदीप बुद्धिराजा इस बारे में जानकारी दी.

नई दिल्ली: दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल किया गया है. प्लाज्मा थेरेपी यानी किसी बीमारी से संक्रमित मरीज जब ठीक हो चुका है उसके शरीर से से प्लाज्मा निकाल कर संक्रमित मरीज के शरीर में चढ़ाना. इस बारे में एबीपी न्यूज़ ने मैक्स हॉस्पिटल के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर संदीप बुद्धिराजा से बात की.

मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर संदीप बुद्धिराजा  ने बताया कि जो हमने जो किया है वो कंपैशनेट ग्राउंड पर किया है. पेशेंट काफी बीमार है गंभीर रूप से बीमार है और जैसा हम जानते हैं कि कोरोना वायरस की कोई दवा नहीं है ना इलाज तो काफी थेरेपी ट्राई की जा रही है. जिसमें से प्लाज्मा थेरेपी एक प्रॉमिनेंट थेरेपी है. यह पहले भी काफी बार इस्तेमाल की गई है और ऐसा नहीं है कि पहली बार इसका इस्तेमाल किया जा रहा है.

स्पेनिश फ्लू के टाइम पर हुआ था इस्तेमाल

उन्होंने बताया कि पहले भी तो वायरल संक्रमण हुए हैं. इस थेरेपी का इस्तेमाल किया गया है. सर्च के टाइम जब कुछ देशों में एपिडेमिक आउटब्रेक हुआ था तब भी इसका इस्तेमाल हुआ था. 1918 में जब स्पेनिश फ्लू हुआ था और इतिहास में आप जाकर देखेंगे तो भी इसका इस्तेमाल किया गया था. जो मरीज ठीक हो चुका है उसके प्लाज्मा में एंटीबॉडी है. एंटीबॉडी ऐसे प्रोटीन होते हैं जो इस वायरस को डिस्ट्रॉय कर सकते हैं.

डॉक्टर संदीप ने बताया कि वह एंटीबॉडी अगर प्लाज्मा केसरी है हम किसी मरीज को चढ़ाएं तो वह एंटीबॉडी अभी जो मरीज है जो उसके शरीर में मौजूद वायरस को मार सके. लेकिन उसकी टाइमिंग बहुत क्रिटिकल होती है कि हम कब ठीक हो चुके मरीज से प्लाज्मा ले सकते हैं. वह होता है कम से कम 2 हफ्ते का गैप जब वह ठीक हो चुके होंगे. और उसके दो टेस्ट नेगेटिव आ जाए उसके बाद. दूसरा यह कि ठीक हो चुके मरीज के शरीर में एंटीबॉडी का लेवल अच्छी मात्रा में है लेकिन दुर्भाग्य से अभी वह टेस्ट किट हमारे यहां नहीं है.

हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन को देखें तो शुरुआत में इसका इस्तेमाल मलेरिया के लिए होता था कोविड-19 के लिए नहीं था लेकिन अब इसमें भी इस्तेमाल हो रहा है. ऑल ड्रग फनी इंडिकेशन जिसका डीसीजीआई ने अप्रूवल दिया है. प्लस में कोई नई दवा नहीं है लेकिन हम यह अलग इंडिकेशन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. उसके लिए आईसीएमआर और डीसीजीआई रेगुलेटरी बॉडी है, दोनों ने इसके लिए प्रोटोकॉल बना दिया है.

इसको उन्होंने अपनी वेबसाइट पर डाला हुआ है और जानकारी दी है कि जो जो अस्पताल इसमें पार्टिसिपेट करना चाहता है वह हमें एप्लीकेशन दें तो हमने आईसीएमआर में अप्लाई कर दिया है और मुझे जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में इसका अप्रूवल भी आ जाएगा. इसका मतलब यह है कि जिन जिन अस्पतालों ने इस स्टडी में अप्लाई किया था वहां प्लाज्मा थेरेपी दी जाएगी स्टडी के तौर पर.

कई देशों को हो चुका है फायदा

उन्होंने कहा कि इस मामले में हमने life-saving प्रोटोकॉल के तहत इसका इस्तेमाल किया है. जिसको हम ऑफ लेबल इंडिकेशन कहते हैं. अगर कोई ऐसी दवा है जिसका दुनिया में इस्तेमाल किया गया हो और बाहर के देश में उसका रेगुलेटरी अप्रूवल मिला हुआ है जैसे प्लाज्मा का यूएसए में अप्रूवल मिला हुआ है और यह जानकारी अगर परिवार को है और वहां आकर हमें गुजारिश करें कि अपने मरीज को यह थेरेपी देना चाहते हैं क्योंकि इसका इस्तेमाल इन देशों में हुआ है और उसका फायदा हुआ है.

डॉक्टर ने बताया कि हम इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं इसके रिस्क और इसके बेनिफिट को हम समझते हैं. तो जब मरीज के परिवार की तरफ से इस तरह की रिक्वेस्ट आती है तो इसको ऑफ लेबल कंपैशनेट ग्राउंड पर कंसीडर करते हैं उसका एक अपना अप्रूवल प्रोसेस होता है. उसकी अध्यक्ष कमेटी होती है अस्पताल की उसके अप्रूवल लिए जाते हैं उसके बाद ही यह ट्रीटमेंट दिया जा सकता है. उस तौर पर हमने उस मरीज को यह थैरेपी दी है और इस केस में जो डोनर था वह भी खुद मरीज के परिवार ने अरेंज किया था.

एक महिला थी जो कोरोना पॉजिटिव थी और 3 हफ्ते पहले वह बिल्कुल स्वस्थ हो चुकी थी. वह डोनेट करने के लिए तैयार हो गई. इसके बाद हमने उनसे 400ml प्लाज्मा लिया. एक मशीन में अलग किया. पिछले दो-तीन दिनों में हमने काफी अच्छे साइन देखे हैं अच्छे सुधार देखने को मिल रहे हैं वेंटिलेटर का रिक्वायरमेंट सब चीजें अच्छी हो रही हैं.

ऐसी बीमारी में कोई एक चीज इलाज नहीं होती बल्कि बहुत सारी अलग तरीके से इलाज शामिल करना होता है. एंटीवायरल इस समय इस्तेमाल किए जा रहे हैं किसी में कुछ को फायदा होता है किस में कुछ फायदा होता है तो मल्टीपल चीजें हैं ऑक्सीजन कब देना है वेंटिलेटर पर कैसे रखना है डायलिसिस कितना करना है एंटीबायोटिक देना है नहीं देना है क्लास में किसको देना है किसको नहीं यह कॉन्बिनेशन होता है कि कि स्पेशल में फायदा होगा.

भारत का अमेरिकी आयोग को जवाब, कहा- धर्म के आधार पर मरीजों को नहीं किया जा रहा अलग जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में SI का बेटा पाया गया कोरोना पॉजिटिव, 40 पुलिस जवान क्वॉरन्टीन किए गए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
Parliament Session 2026 Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारतीयों को लिए खुशखबरी! ईरान के इस नेक काम से भारत में तेल की किल्लत खत्म
मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारतीयों को लिए खुशखबरी! ईरान के इस नेक काम से भारत में तेल की किल्लत खत्म

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार सिस्टम और सोर्स कोड भी मिलेगा, पाकिस्तान को लगा शॉक
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार-सोर्स कोड भी मिलेगा, PAK को लगा शॉक
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget