एक्सप्लोरर

भारत ने हमास को घोषित कर दिया आतंकवादी समूह! वायरल डॉक्यूमेंट पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कही ये बात

Israel- Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है. ऐसे में हमास को लेकर एक दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा गया है कि भारत हमास को आतंकी समूह घोषित करने जा रहा है.

Meenakksgi Lekhi On Hamas: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार (8 दिसंबर) को इस बात से इनकार कर दिया कि उन्होंने हमास को भारत में आतंकवादी संगठन घोषित करने से संबंधित किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं. केंद्रीय मंत्री की यह प्रतिक्रिया संसद में कांग्रेस के एक सांसद की ओर से पूछे गए सवाल पर आई है.

सवाल के जवाब में मीनाक्षी लेखी ने कहा, "किसी संगठन को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आतंकवादी घोषित किया जाता है. उन्होंने कहा कि आपको गलत जानकारी दी गई है, क्योंकि मैंने इस सवाल और इसके जवाब वाले किसी कागज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं.

इससे पहले कांग्रेस सांसद के सुधाकरन ने पूछा था कि क्या केंद्र सरकार के पास हमास को भारत में आतंकवादी संगठन घोषित करने का कोई प्रस्ताव है और क्या इजरायल ने भारत सरकार के सामने ऐसी कोई मांग उठाई है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दस्तावेज
इस बीच एक यूजर ने सोशल मीडिया पर एक डॉक्यूमेंट शेयर किया, जिसमें दावा किया गया है कि मीनाक्षी लेखी ने हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने वाले एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने जांच करवाने की मांग की है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगी सफाई
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने विदेश मंत्रालय से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मीनाक्षी लेखी अपने ही जवाब से खुद को अलग कर रही हैं. कह रही हैं कि उन्होंने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. अगर वह यह दावा कर रही हैं कि यह जवाब फर्जी है. अगर हां तो नियमों का उल्लंघन है.

हमास का इजरायल पर हमला
7 अक्टूबर को हमास की ओर से इजरायल पर किए गए हमलों में 1,400 से अधिक लोग मारे गए. वहीं,  तेल अवीव के जवाबी हमले में अब तक 16,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है.

भारत ने हमले की निंदा की
भारत के इजरायल और प्रमुख अरब देशों दोनों के साथ मजबूत रणनीतिक संबंध हैं. ऐसे में देश ने हमास के हमलों की निंदा की है और सीधे तौर पर युद्धविराम का आह्वान करने से इनकार कर दिया. इसके अलावा भारत ने इजरायल-हमास संघर्ष में शामिल पक्षों से तनाव कम करने, हिंसा से बचने और मामले के समाधान के लिए शांति वार्ता को शुरू करने को कहा है.

यह भी पढ़ें- सीमा हैदर ने पूछा- क्या पाकिस्तानी एजेंट बनकर भारत आई है अंजू? हरियाणा पुलिस ने भी की घंटो पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget