एक्सप्लोरर

Meghalaya Exit Polls 2023: मेघालय में TMC, बीजेपी, कांग्रेस नहीं, ये नई ताकत बनेगी किंगमेककर, एग्जिट पोल में मिल रहीं बंपर सीटें

Meghalaya Exit Polls: मेघालय चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल में किसी दल को बहुमत मिलता नहीं नजर आ रहा है. ऐसे में अन्य दलों पर सभी की नजर बनी हुई है.

Meghalaya Exit Polls Result: मेघालय का विधानसभा चुनाव 2023 कई मायनों में दिलचस्प रहा है. ईसाई बहुल राज्य में बीजेपी ने पहली बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ा है. कोनराड संगमा की नेशनलिस्ट प्रोग्रेसिव पार्टी (NPP) चुनाव से पहले बीजेपी के साथ गठबंधन से अलग हो गई. टीएमसी मुख्य विपक्षी दल के रूप में विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरी और राज्य में प्रमुख भूमिका निभाने की उम्मीद लगाए बैठी है. लेकिन चुनाव नतीजों के एग्जिट पोल ने सभी दलों को झटका दिया है. किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है.

मेघालय में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सोमवार (27 फरवरी) को मतदान हुआ. चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे लेकिन इसके पहले एग्जिट पोल सामने आया है. एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया गया है. दिलचस्प बात ये है कि सभी एग्जिट पोल अन्य दलों को बंपर सीट दे रहे हैं. इतना ही नहीं, अगर एनपीपी को छोड़ दें तो टीएमसी, बीजेपी और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों से ज्यादा सीटें अन्य दलों के खाते में जा रही हैं.

टाइम्स नाउ-ईटीजी
टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में अन्य के खाते में सबसे ज्यादा 29 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है. दूसरे नंबर पर कोनराड संगमा की एनपीपी है जिसे 22 सीट मिल सकती है. कांग्रेस को सिर्फ 3 सीट और बीजेपी को 5 सीट मिलती दिखाई गई है.

मैटराइज-जी न्यूज
मैटराइज और जी न्यूज के एग्जिट पोल में अन्य दलों को काफी सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य दलों को 10-19 सीटें मिल सकती हैं. हालांकि, यहां एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जिसे 21-26 सीट मिल रही हैं. इसके बाद 8-13 सीटों के साथ टीएमसी है. बीजेपी को 6 से 11 और कांग्रेस को 3 से 6 सीट मिलती दिखाई गई हैं.

इंडिया टुडे-माय एक्सिस
इंडिया टुडे-माय एक्सिस इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक एनपीपी को 18-24 सीट मिल सकती है, जबकि अन्य को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. कांग्रेस को 6-12 सीट, बीजेपी को 4-8 मिलती दिखाई गई हैं.

कोनराड संगमा ने दिया बीजेपी के साथ जाने का संकेत
एग्जिट पोल ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के अनुमान के बाद राज्य के सीएम और एनपीपी नेता कोनराड संगमा ने बीजेपी के साथ जाने का संकेत दिया है. संगमा ने कहा, हम पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें प्राप्त करेंगे. हम अपने सभी विकल्प खुले रख रहे हैं और राज्य के सर्वोत्तम हित में फैसला करेंगे. हमें सरकार बनाने के लिए पार्टियों से बात करनी होगी. 

यह भी पढ़ें

Tripura Exit Polls 2023: त्रिपुरा का 'राजा', जिसने लेफ्ट-कांग्रेस के नीचे से खिसका दी कुर्सी, बता रहा एग्जिट पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल संकट के बीच PM मोदी ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान, गोबरधन और बायोफ्यूल का किया जिक्र
तेल संकट के बीच PM मोदी ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान, गोबरधन और बायोफ्यूल का किया जिक्र
डिपॉजिट स्कीम के नाम पर करोड़ों का खेल, ईडी ने एक्शन किया तेज, 3.46 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच
डिपॉजिट स्कीम के नाम पर करोड़ों का खेल, ईडी ने एक्शन किया तेज, 3.46 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच
फर्जी कागजों से 45 करोड़ की जमीन का दाम 75 लाख बताया, PMLA के तहत ED ने किया गिरफ्तार
फर्जी कागजों से 45 करोड़ की जमीन का दाम 75 लाख बताया, PMLA के तहत ED ने किया गिरफ्तार
Ladakh Avalanche: लद्दाख में कुदरत का कहर, एवलॉन्च में 7 लोगों की मौत, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
लद्दाख में कुदरत का कहर, एवलॉन्च में 7 लोगों की मौत, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget