एक्सप्लोरर

'MIG-29 K' के दुर्घटना स्थल के पास से बरामद हुआ शव, लापता पायलट निशांत सिंह की बॉडी होने की आशंका

अरब सागर में 26 नबंवर को भारतीय नौसेना का एक 'मिग-29 के' लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था, जिसके पायलट निशांत सिंह लापता थे. अब सोमवार को घटना स्थल के पास से एक शव मिला है. माना जा रहा है कि ये शव निशांत सिंह का हो सकता है.

नई दिल्लीः नौसेना के बचाव दल ने सोमवार को 'मिग-29 के' लड़ाकू विमान के दुर्घटनास्थल के पास से एक शव बरामद किया है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह करीब 11 दिन पहले गोवा के पास अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान के लापता पायलट कमांडर निशांत सिंह का शव हो सकता है, जोकि दुर्घटना के बाद से ही लापता हैं. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

नौसेना ने कहा कि शव की शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट के वास्ते नमूने भेजे जा रहे हैं, जो विमान के दुर्घटनास्थल के पास से बरामद किया गया है. भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, "दुर्घटनास्थल के पास से एक शव बरामद किया गया है. शव की शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट के वास्ते नमूने भेजे जा रहे हैं."

डीएनए टेस्ट के बाद चलेगा पता

एक अधिकारी ने कहा, "यह मानने के लिए कारण हैं कि शव कमांडर निशांत सिंह का है. डीएनए टेस्ट के बाद ही इसको लेकर पुष्टि हो सकेगी." उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर को अरब सागर में 'मिग-29के' विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से ही भारतीय नौसेना के पायलट निशांत सिंह लापता हैं जबकि घटना के तुरंत बाद दूसरे पायलट को बचा लिया गया था. लापता पायलट की तलाश के लिए लगातार अभियान जारी रहा.

रात में भी जारी अभियान

नौसेना ने कहा कि कमांडर निशांत सिंह की तलाश के लिए नौ नौकाएं, 14 विमान समेत पानी के भीतर खोजने के लिए गोताखोरों को तैनात किया गया था. दुर्घटनास्थल के पास पिछले 10 दिनों से पानी के भीतर रात में भी जारी तलाशी अभियान के लिए एचडी कैमरों की मदद ली जा रही थी.

विमान कैसे क्रैश हुआ

अभी तक ये साफ नहीं है कि ये ट्रेनर एयरक्राफ्ट कैसे क्रैश हुआ है. लेकिन माना जा रहा है कि ये विमान एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य पर तैनात था. हाल ही में विक्रमादित्य और उसपर तैनात मिग-29 के फाइटर जेट्स ने अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के साथ अरब सागर में मालाबार एक्सरसाइज में हिस्सा लिया था (17-20 नवंबर). इस युद्धभ्यास में अमेरिका के विमानवाहक युद्धपोत, यूएसएस निमिट्ज ने भी हिस्सा‌ लिया था.

एक साल में तीसरा क्रैश

पिछले एक साल में 'मिग-29 के' फाइटर जेट्स का ये तीसरा बड़ा क्रैश है. इ‌ससे पहले नबम्बर 2019 में एक 'मिग-29 के' गोवा में हादसे का शिकार हुआ था और दूसरा इसी साल फरवरी में हुआ था.

ये भी पढ़ें-

Bharat Bandh: जानिए 'भारत बंद' का कितने दलों ने किया समर्थन, क्या रहेगा चालू और क्या होगा बंद

CM केजरीवाल पर अमरिंदर सिंह का तंज, कहा- क्या उन्हें गेहूं और धान के बीच का अंतर पता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबरीमाला सोना चोरी मामले को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब
सबरीमाला सोना चोरी मामले को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब
Telangana: हेट स्पीच बिल पर बढ़ती सियासत के बीच सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा गया विधेयक, BJP ने बताया राजनीतिक हथियार
Telangana: हेट स्पीच बिल पर बढ़ती सियासत के बीच सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा गया विधेयक, BJP ने बताया राजनीतिक हथियार
West Bengal Election 2026: 'बंगाल चुनाव के बाद कैश और गैस बंद कर देगी भाजपा...', ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर हमला
'बंगाल चुनाव के बाद कैश और गैस बंद कर देगी भाजपा...', ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर हमला
LeT मॉड्यूल का मास्टरमाइंड 5 दिन की पुलिस कस्टडी में, दिल्ली में गिरफ्तार शब्बीर लोन से बड़े खुलासे की उम्मीद
LeT मॉड्यूल का मास्टरमाइंड 5 दिन की पुलिस कस्टडी में, दिल्ली में गिरफ्तार शब्बीर लोन से बड़े खुलासे की उम्मीद

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Alireza Tangsiri: ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
IPL 2026 पर बांग्लादेश का बड़ा यू-टर्न, अब नहीं होगा प्रसारण; जानें 2 दिन में क्यों बदला फैसला
IPL 2026 पर बांग्लादेश का बड़ा यू-टर्न, अब नहीं होगा प्रसारण; 2 दिन में बदला फैसला
कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!
कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!
अनंत और राधिका संग बर्थडे पार्टी में दिखे शाहरुख खान, 'धुरंधर 2' के गाने 'आरी-आरी' पर रणवीर ने जमाया रंग, देखें वीडियो
अनंत और राधिका संग बर्थडे पार्टी में दिखे शाहरुख खान, 'आरी-आरी' पर रणवीर ने जमाया रंग
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Helium Gas Crisis: कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
Embed widget