एक्सप्लोरर

Miss World Visit: एक दिन के लिए कश्मीर आएंगी मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का, डल झील में करेंगी बोटिंग

Karolina Bielawska Kashmir Visit: मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का, मिस वर्ल्ड इंडिया सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना एक दिन के लिए जम्मू कश्मीर आएंगी.

Miss World Karolina Bielawska: विश्व सुंदरी कैरोलिना बिलावस्का (Karolina Bielawska) एक कार्यक्रम के लिए सोमवार (28 अगस्त) को कश्मीर की एक दिवसीय यात्रा पर आएंगी. महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली मुंबई की एक संस्था की अध्यक्ष रुबल नेगी के अनुसार बिलावस्का, मिस वर्ल्ड इंडिया सिनी शेट्टी (Sini Shetty) और मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना (Emmy Pena) सहित अन्य विजेताओं के साथ यहां आएंगी.

रुबल नेगी आर्ट फाउंडेशन और स्टूडियो की प्रमुख नेगी ने कहा, "अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है, यह यहीं है.... और यह कैसे संभव है कि मिस वर्ल्ड यहां आने से चूक जाएं." 

तीन दशक बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी
बिलावस्का की जम्मू-कश्मीर यात्रा इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड 2023 के 71वें एडिशन से पहले हो रही है. भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया है. भारत लगभग तीन दशकों के बाद इस प्रतिस्पर्धा की मेजबानी करने जा रहा है. इसने पिछली बार 1996 में इस कार्यक्रम की मेजबानी की थी.

इससे पहले कश्मीर में हुई थी जी-20 पर्यटन की बैठक
इस बारे में जम्मू-कश्मीर प्रशासन के पर्यटन सचिव सैयद आबिद रशीद शाह ने बताया कि कार्यक्रम से पहले मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन की विजेता का यह दौरा उस क्षेत्र में हो रहा है, जहां कुछ महीने पहले जी-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक हुई थी.

शाह ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र में आयोजित जी20 कार्यक्रम से एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व रखने वाले प्रमुख कार्यक्रमों का यहां आयोजन किया जा रहा है."

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से करेंगी मुलाकात
उन्होंने कहा कि इस साल के रुझानों को देखते हुए हम देश-दुनिया से रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं. दिनभर की अपनी यात्रा के दौरान मिस वर्ल्ड और मिस वर्ल्ड अमेरिका श्री सैनी (Shree Saini), मिस वर्ल्ड इंग्लैंड जेसिका गागेन (Jessica Gagen) और मिस एशिया प्रीसिलिया कार्ला एस युल्स (Pricilia Carla Saputri Yules) डल झील में नौका विहार भी करेंगी. इसके बाद वे प्रेस से मिलेंगी और बाद में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात करेंगी. 

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan: यूपी-एमपी समेत इन राज्यों में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सौगात, सस्ता सिलेंडर, फ्री में सफर और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
'बच्चा पालना किसी एक की जिम्मेदारी नहीं', पैटरनिटी लीव पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया ये निर्देश
'बच्चा पालना किसी एक की जिम्मेदारी नहीं', पैटरनिटी लीव पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया ये निर्देश
अब ये विभाग भी हटवा सकते हैं सोशल मीडिया से कंटेंट, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
अब ये विभाग भी हटवा सकते हैं सोशल मीडिया से कंटेंट, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
असम में कांग्रेस सांसद ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
असम में कांग्रेस MP ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर
किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
EPFO पेंशन क्लेम रिजेक्ट होने से बचना है? अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
EPFO पेंशन क्लेम रिजेक्ट होने से बचना है? अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
सोने से पहले पीना शुरू कर दें ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, कसम से रात भर आएगी चैन की नींद
सोने से पहले पीना शुरू कर दें ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, कसम से रात भर आएगी चैन की नींद
Embed widget