एक्सप्लोरर

वारिस पठान के बयान पर भड़के MNS नेता, कहा- ‘15 करोड़ मुसलमान तुम्हारे बाप हैं क्या, कहीं भी दिखाई नहीं दोगे’

एमएनएस नेता बाला नंदगांवकर ने वारिस पठान से पूछा- आप जिन बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों के बारे में बात कर रहे हैं, वो आपके बाप हैं क्या?इससे पहले पठान के बयान पर बीजेपी विधायक राजा सिंह ने कहा था कि हम तो तैयार हैं. कितने आते आ जाओ. हो जाए आर पार की लड़ाई.

मुंबई: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेता बाला नंदगांवकर ने एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के ‘दस करोड़ बनाम सौ करोड़’ वाले बयान पर पलटवार किया है. बाला नंदगांवकर ने कहा है कि इस देश के मुसलमान यहां की मिट्टी से प्यार करते हैं. उन्होंने पूछा, ‘’आप जिन 15 करोड़ बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों की बात कर रहे हैं, वह आपके बाप हैं क्या?’’

बाला नंदगांवकर ने क्या कहा ?

बाला नंदगांवकर ने कहा, ‘’वारिस पठान जी आप गलती से विधायक बन गए थे. ये ‘15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ लोगों पर भारी पड़ेंगे’ वाला बयान जो आपने दिया है न, हिंदुस्तान के मुसलमान इस मिट्टी से प्यार करने वाले हैं. वो हमारे हैं. और आप जिन बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों के बारे में बात कर रहे हैं, वो आपके बाप हैं क्या? ये 15 करोड़ मुसलमान कौन हैं तुम्हारे? इसके बाद कभी ऐसा बात करेंगे न तो भायकला में क्या कहीं भी दिखाई नहीं दोगे. फिर जाकर रहना पड़ेगा ओवैसी के पास हैदराबाद में.’’

बीजेपी नेता ने कहा- हो जाए आर-पार की लड़ाई

वहीं, इससे पहले वारिस पठान के बयान के जवाब में विधायक राजा सिंह ने शाहीन बाग की महिलाओं को अपशब्द भी कहे. उन्होंने कहा, ‘’वारिस पठान पहले तेरी बहनों को संभाल, जो 500 रूपए लेकर शाहीन बाग में बैठी हैं. बाद में हम हिंदुओं से टकराना. हम तो तैयार हैं. कितने आते आ जाओ. हो जाए आर पार की लड़ाई.’’

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी में सीएए विरोधी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि 15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ लोगों पर भारी पड़ सकते हैं. उनके इस बयान का वीडियो वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया.

वायरल वीडियो में क्या कह रहे हैं वारिस पठान?

वारिस पठान को हिंदी में यह बोलते हुए सुना जा सकता है, ‘‘हमें साथ चलना होगा. हमें आजादी लेनी होगी. जो चीजें मांगने से नहीं मिलती, हमें छीननी होगी.अब वक्त आ गया है. हमको बोला कि मां-बहनों को आगे भेज दिया और खुद कंबल में बैठ गये. अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए. समझ लो, हम लोग साथ आ गए तो क्या होगा. 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं. याद रख लेना यह बात.’’

यह भी पढ़ें-

भारत से डील पर ट्रंप का नया बयान, कहा- वहां जा रहे हैं तो कर सकते हैं ‘बेजोड़’ व्यापार समझौता

निजी संस्था के बुलावे पर आ रहे हैं ट्रंप, कांग्रेस ने पूछा- समारोह के लिए 120 करोड़ क्यों खर्च कर रही है सरकार

राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रक्षा, सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार, ऊर्जा सहित अन्य मुद्दों पर होगी व्यापक चर्चा- विदेश मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: गर्मी बढ़ते ही मौसम ने मारी पलटी, होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक कहां-कहां बरसेंगे बादल
गर्मी बढ़ते ही मौसम ने मारी पलटी, होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक कहां-कहां बरसेंगे बादल
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US On India: ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अदिवी-मृणाल की 'डकैत' की नई रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
Embed widget