एक्सप्लोरर

Hanuman Chalisa Row: लाउडस्पीकर विवाद के बीच MNS ने मुंबई में लगाए चलो अयोध्या के पोस्टर, जून में रामनगरी जाएंगे राज ठाकरे

MNS Posters: लाउडस्पीकर बनाम हनुमान चालीसा विवाद को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार पर एमएनएस सुप्रीमो राज ठाकरे लगातार हमला कर रहे हैं. रविवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी उन्होंने उद्धव सरकार को चुनौती दी थी. 

लाउडस्पीकर बनाम हनुमान चालीसा विवाद को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार पर एमएनएस सुप्रीमो राज ठाकरे लगातार हमला कर रहे हैं. रविवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी उन्होंने उद्धव सरकार को चुनौती दी थी. 

अब मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के चलो अयोध्या के पोस्टर देखे गए हैं. जून के महीने में एमएनएस सुप्रीमो राज ठाकरे अयोध्या का दौरा करेंगे. इस पोस्टर में लोगों से राज ठाकरे का समर्थन करने को कहा गया है. पोस्टर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बाहर भी लगाए गए हैं. 

इससे पहले रविवार को राज ठाकरे ने फिर दोहराया था कि वह मस्जिदों पर से लाडस्पीकर हटाने के लिए दी गई तीन मई तक की समय सीमा को लेकर अडिग हैं. ठाकरे ने देर शाम रैली में कहा, मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए दी गई तीन मई की समय सीमा के बाद जो कुछ भी होगा, उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं रहूंगा. राज ठाकरे ने कहा कि चार मई से सभी हिंदू मस्जिदों के ऊपर के लाउडस्पीकर से दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा बजाएं. 

उन्होंने कहा, 'अगर वे (मुसलमान) अच्छे से नहीं समझते हैं, तो हम उन्हें महाराष्ट्र की ताकत दिखाएंगे.' उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर का शोर धार्मिक, नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दा है.

ठाकरे ने कहा कि सभी लाउडस्पीकर (मस्जिदों के ऊपर) अवैध हैं. उन्होंने पूछा कि क्या यह एक संगीत कार्यक्रम है जिसमें इतने लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है? ठाकरे ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार लाउडस्पीकर हटा सकती है, तो उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को ऐसा करने से क्या रोक रहा है.

वहीं महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि वह 'हिंदुत्व के नये पैरोकारों' की तरफ ध्यान नहीं देते. उन्होंने मनसे का नाम लिये बिना कहा कि पार्टी प्रयोग करके देख रही है कि उसके लिए क्या कारगर है. एक कार्यक्रम में ठाकरे ने बीजेपी पर बाल ठाकरे के जीते जी उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया, जब दोनों दल मिलकर राजनीति कर रहे थे.

उन्होंने कहा, आरोप लगता है कि शिवसेना वैसी नहीं रही जैसी बालासाहेब ठाकरे के समय थी. यह सही है. बालासाहेब भोले थे. मैंने खुद देखा है कि आपने समय-समय पर बालासाहेब को कैसे धोखा दिया है. इसलिए मैं आपसे थोड़ा चतुराई से पेश आ रहा हूं. मैं भोला नहीं हूं. वह हिंदुत्व की आड़ में आपके खेल की अनदेखी करते थे. लेकिन मैं नहीं करूंगा.

ये भी पढ़ें:

Hyderabad: उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने राहुल गांधी के कैंपस दौरे पर लगाई रोक, कांग्रेस ने लगाया राजनीति का आरोप

Hanuman Chalisa Row: रैली से राज की उद्धव सरकार को चुनौती, लाउडस्पीकर से अजान हुई तो होगा हनुमान चालीसा का पाठ, पुलिस ने थमाया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget