एक्सप्लोरर

Modi Cabinet Reshuffle: क्या 12 जुलाई को होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार? मिले ये संकेत

Union Cabinet News: केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच कई मंत्रियों ने बीते दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से एक-एक कर मुलाकात की है.

Modi Cabinet Reshuffle News: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सभी मुख्य पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. एक तरफ कई विपक्षी दल महागठबंधन बनाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं तो दूसरी ओर बीजेपी (BJP) भी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है. इन सबके बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) में बदलाव की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, 12 जुलाई को मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. जिसके लिए राष्ट्रपति भवन में बड़े आयोजन की तैयारी चल रही है.

सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट विस्तार के लिए तैयारी पूरी हो गई है और सहयोगी दलों से पांच मंत्री बनाए जा सकते हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों को हाल ही में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की कई दौर की बैठकों के बाद और बल मिल गया था. पीएम मोदी ने (6 जुलाई) को अपने आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी. जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे थे. 

बीजेपी में चला बैठकों का दौर

पीएम मोदी 28 जून को भी अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले थे. इससे पहले अमित शाह, जेपी नड्डा और पार्टी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष की कई दौर की मीटिंग हुई थी. इसके अलावा निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने पिछले हफ्ते एक-एक करके बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठकें की.

राष्ट्रपति से मिलीं निर्मला सीतारमण

बीजेपी ने बीती चार जुलाई को तेलंगाना, पंजाब, झारखंड और आंध्र प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भी बदले थे. इनमें तेलंगाना में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को जिम्मेदारी सौंपी गई. इस नियुक्ति के बाद कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें और तेज हो गई थीं. केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार (10 जुलाई) को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है. 

जेपी नड्डा की नेताओं से मुलाकात

जेपी नड्डा ने रविवार को भी हैदराबाद में दक्षिणी और कुछ अन्य राज्यों के वरिष्ठ पार्टी नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता भी की थी. जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई. हैदराबाद में बीजेपी के तेलंगाना मुख्यालय में आयोजित क्षेत्रीय सलाहकार बैठक में पार्टी महासचिव बीएल संतोष और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ पार्टी के सांसदों और विधायकों और राज्य इकाइयों के अध्यक्ष सहित अन्य लोग शामिल हुए. 

बीजेपी ने बुलाई एनडीए की बैठक

इन सबके बीच एनडीए में कुछ नए दलों के शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. बीजेपी ने 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की बैठक बुलाई है. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में अकाली दल की ओर से सुखबीर बादल, लोजपा के चिराग पासवान और टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हो सकते हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात भी की थी. 

चिराग पासवान ने दिए ये संकेत

चिराग पासवान ने इस दौरान बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने के संकेत भी दिए. जब चिराग से एनडीए में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए उनसे पहले कोई घोषणा करना गठबंधन की मर्यादा के खिलाफ है. वे (एनडीए) अपना मन बनाने से पहले दूसरे दौर की बातचीत कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 

Delhi Ordinance: क्या सुलझेगा AAP और कांग्रेस के बीच अध्यादेश वाला पेंच? विपक्ष की बैठक को लेकर आया ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
डिफेंस हब की तरफ बढ़ रहा देश, भारत के हथियारों की डंका, 4 साल में तीन गुणा बढ़ी मांग
डिफेंस हब की तरफ बढ़ रहा देश, भारत के हथियारों की डंका, 4 साल में तीन गुणा बढ़ी मांग
बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर ECI सख्त, SC की फटकार के बाद NIA के हवाले जांच
बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर ECI सख्त, SC की फटकार के बाद NIA के हवाले जांच

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget