एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी से डर गई सरकार', लोकसभा सदस्यता बहाली न होने पर संजय राउत बोले- क्या आपको इस पर PhD करनी है?

Sanjay Raut on Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने उनकी संसद सदस्यता बहाल करने की मांग की है.

Rahul Gandhi Defamation Case: मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई. अब उनकी संसद की सदस्यता को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर तंज कसा है.

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी से सरकार डर गई है और डर रही है. सूरत कोर्ट के फैसले के बाद तुरंत ही स्पीकर ने उन्हें निलंबित कर दिया और उनके घर से निकाल दिया. सु्प्रीम कोर्ट ने उस फैसले पर स्टे लगा दिया. आज उस फैसले को तीन दिन हो गए हैं लेकिन स्पीकर कह रहे हैं कि उन्हें स्टडी करनी है. क्या हटाने से पहले आपने स्टडी की थी. आज क्या कर रहे हो? क्या आपको उस विषय पर पीएचडी करनी है?”

संजय राउत अयोग्यता रद्द करने की कर रहे मांग

इससे पहले संजय राउत ने शुक्रवार (04 अगस्त) को कहा था, “सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोकसभा अध्यक्ष को गांधी की (संसद सदस्यता के लिए) अयोग्यता को रद्द कर देना चाहिए. राहुल गांधी पिछले दो साल से बीजेपी नीत सरकार के खिलाफ जिस प्रकार के हमले कर रहे थे, उसके कारण लोकसभा सदस्य के रूप में उन्हें अयोग्य ठहराया जाना संसद से निकाल बाहर फेंकने के ‘मकसद’ से पहले से तय किया गया कदम था.”

राउत दावा किया, ‘‘मुझे समझ नहीं आता कि क्यों (सूरत की निचली अदालत द्वारा) राहुल गांधी को दोषी ठहराया गया. हाई कोर्ट ने क्या किया? हाई कोर्ट को इस फैसले पर एक रुख अपनाना चाहिए था लेकिन गुजरात में किसी भी अदालत का संविधान एवं इंसाफ से संबंध नहीं है.’’ शिवसेना यूबीटी कांग्रेस की सहयोगी है.

मोदी सरनेम मामले में राहुल की गई थी सदस्यता

मामले में सूरत की निचली अदालत से दोषी करार दिए जाने और दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य करार दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Modi Surname Case: 'राहुल गांधी जल्दी ही संसद में...' सुप्रीम फैसले पर सामने आया सत्यपाल मलिक का पहला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल संकट के बीच PM मोदी ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान, गोबरधन और बायोफ्यूल का किया जिक्र
तेल संकट के बीच PM मोदी ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान, गोबरधन और बायोफ्यूल का किया जिक्र
डिपॉजिट स्कीम के नाम पर करोड़ों का खेल, ईडी ने एक्शन किया तेज, 3.46 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच
डिपॉजिट स्कीम के नाम पर करोड़ों का खेल, ईडी ने एक्शन किया तेज, 3.46 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच
फर्जी कागजों से 45 करोड़ की जमीन का दाम 75 लाख बताया, PMLA के तहत ED ने किया गिरफ्तार
फर्जी कागजों से 45 करोड़ की जमीन का दाम 75 लाख बताया, PMLA के तहत ED ने किया गिरफ्तार
Ladakh Avalanche: लद्दाख में कुदरत का कहर, एवलॉन्च में 7 लोगों की मौत, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
लद्दाख में कुदरत का कहर, एवलॉन्च में 7 लोगों की मौत, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
BSEB Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
Signs Of Situationship: प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
Embed widget