एक्सप्लोरर

Monu Manesar News: नासिर और जुनैद हत्याकांड में मोनू मानेसर की पुलिस को तलाश जारी, abp न्यूज़ से बोला- मैं नहीं था शामिल

Monu Manesar On Nasir-Junaid Murder: नासिर और जुनैद हत्याकांड में आरोपी मोनू मानेसर ने एबीपी न्यूज के शो 'पब्लिक इंटरेस्ट' में कहा कि उस पर गलत इल्जाम लगाए गए हैं.

Monu Manesar Interview: हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद की शोभा यात्रा पर पत्थरबाजी के बाद शुरू हुई हिंसा को लेकर नासिर और जुनैद हत्याकांड का आरोपी मोनू मानेसर एक बार फिर से चर्चा में है. इसी बीच मोनू मानेसर ने एबीपी के शो 'पब्लिक इंटरेस्ट' में बातचीत के दौरान नासिर-जुनैद हत्याकांड को लेकर कहा कि वो निर्दोष है. 

मोनू मानेसर ने कहा, ''नासिर और जुनैद की हत्या वाले दिन मैं गुरुग्राम में था. इसको लेकर मैंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज वकील के माध्यम से पहुंचाई है. मेरे खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं है कि मैं मौजूद था. बस ऐसे ही मेरे खिलाफ आरोप लगा दिया गया क्योंकि मैं गोरक्षक हूं और वो गाय की हत्या करने वाले थे.''

नासिर और जुनैद हत्याकांड में क्या कुछ कहा?
नासिर और जुनैद हत्याकांड में आपका ही नाम क्यों आया? इस सवाल पर मोनू मानेसर ने कहा कि 2016 में एक मुस्लिम की एक हत्या हो जाती है. मैं हरियाणा के मानेसर के थाने में था लेकिन मेरे खिलाफ एफआईआर में लिख दिया गया कि मैंने सबके सामने गोली मार दी. मेरे खिलाफ ये सब 2016 से चल रहा है. 

मोनू मानेसर की गिरफ्तारी को लेकर राजस्थान पुलिस ऑपरेशन चला रही है. बुधवार को ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम राजस्थान सरकार का सहयोग कर रहे हैं. जो भी मदद चाहिए, वो हम देंगे.

मामला क्या है?
मोनू मानेसर के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने नासिर और जुनैद की हत्या के सिलसिले में मामला दर्ज किया था. इन दोनों युवकों के झुलसे हुए शव इसी साल फरवरी में हरियाणा के भिवानी जिले में मिले थे. 

नूंह हिंसा को लेकर मोनू मानेसर ने क्या कहा?
मोनू मानेसर ने वीडियो जारी कर नूंह में बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने की बात कही थी. मानेसर ने इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों के आने की अपील की थी. आरोप लगाया जा रहा है कि उसकी इस घोषणा के कारण ही नूंह में हिंसा भड़की थी. 

मोनू मानेसर ने नूंह हिंसा पर कहा कि विधायक मामन खान से सवाल पूछा जाना चाहिए. मैं उस यात्रा में नहीं गया था. मंदिर जाना कोई गुनाह नहीं है. मेरी पोस्ट से कोई हिंसा नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें- abp के 'पब्लिक इंटरेस्ट' में मोनू मानेसर ने नूंह हिंसा पर कहा- पहले विधायक की गिरफ्तारी हो, मुझे मोहरा बनाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israeal Attacks Iran: 'भारत जल्द...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने पहले UAE फिर 'दोस्त' को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत जल्द...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने पहले UAE फिर 'दोस्त' को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात
AI समिट शर्टलैस प्रोटेस्ट: कांग्रेस के 10 में से 9 कार्यकर्ताओं को जमानत, कोर्ट ने एक को पुलिस कस्टडी में भेजा
AI समिट प्रोटेस्ट: कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को जमानत, कोर्ट ने एक को पुलिस कस्टडी में भेजा
Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिकी हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की रेस में कौन आगे? आंकड़े जानकर हैरान हो जाएंगे
ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की रेस में कौन आगे? आंकड़े जानकर हैरान हो जाएंगे
Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम पर अटैक करने वाला आरोपी ढेर, CM योगी की चेतावनी के अगले ही दिन हुआ एनकाउंटर
यूट्यूबर सलीम पर अटैक करने वाला आरोपी ढेर, CM योगी की चेतावनी के अगले ही दिन हुआ एनकाउंटर
WhatsApp Web कर रहा है बार-बार लॉग-आउट? कोई गड़बड़ नहीं, यह नया नियम है कारण, यहां जान लें डिटेल
WhatsApp Web कर रहा है बार-बार लॉग-आउट? कोई गड़बड़ नहीं, यह नया नियम है कारण, यहां जान लें डिटेल
'खामेनेई कभी झुके नहीं, वो शेरदिल इंसान...', वारिस पठान ने ईरान पर US और इजरायल के हमलों की निंदा की
'खामेनेई कभी झुके नहीं, वो शेरदिल इंसान...', वारिस पठान ने ईरान पर US और इजरायल के हमलों की निंदा की
O Romeo BO Day 17: 'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन
'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म
Relationship Red Flags: नया-नया इश्क और नई-नई है डेटिंग, रिलेशनशिप में जाने से पहले ऐसे पहचानें रेड फ्लैग
नया-नया इश्क और नई-नई है डेटिंग, रिलेशनशिप में जाने से पहले ऐसे पहचानें रेड फ्लैग
भारत में बुजुर्ग पैरेंट्स को अकेले छोड़ना बना ट्रेंड, लाखों बेघर; जानें इसके लिए कानून में क्या है प्रावधान?
भारत में बुजुर्ग पैरेंट्स को अकेले छोड़ना बना ट्रेंड, लाखों बेघर; जानें इसके लिए कानून में क्या है प्रावधान?
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
Embed widget