एक्सप्लोरर

'अरे मूर्खों के सरदार...', मध्य प्रदेश में बोले पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- 'बीजेपी ने सरकार चुराई, अब 150 सीटें जीतेंगे'

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है.  एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है. वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार (14 नवंबर) को दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 230 सीटों में 150 पर जीत दर्ज करेगी. 

पीएम मोदी ने एमपी के बैतूल में कहा, ‘‘जैसे-जैसे 17 नवंबर की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस के दावों की असलियत सामने आ रही है. कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है और अब वह भाग्य के भरोसे है. ’’ उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जानती है कि उनके झूठे वादे मोदी की गारंटी के आगे टिकेंगे नहीं. 

राहुल गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदिशा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''कांग्रेस के पक्ष में तूफान आने वाला है. पार्टी 145 से 150 सीट जीतेगी. पांच साल पहले, आपने कांग्रेस की सरकार चुनी थी, लेकिन बीजेपी नेता (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी, (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री) शिवराज सिंह और (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह ने विधायकों को खरीद लिया और आपकी सरकार चुरा ली. ”

उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ( जो मार्च 2020 तक 15 महीने के लिये मध्य प्रदेश में सत्ता में थी) ने 27 लाख किसानों के कृषि ऋण माफ कर दिए, लेकिन उस सरकार को गिराकर बीजेपी ने मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और बेरोजगारों को धोखा दिया. हमारी सरकार चुरा ली. 

पीएम मोदी क्या कुछ बोले?
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इनकी लूट और भ्रष्टाचार के पंजे को फिर कभी भी मध्य प्रदेश की तिजोरी पर हाथ नहीं लगा देने.  आपको याद रखना है कांग्रेस का पंजा छीनना जानता है, लूटना जानता है.  देश तीन दिसंबर को दूसरी बार दिवाली मनाएगा, जब विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे. 

राहुल गांधी पर किया कटाक्ष
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ कांग्रेस को कभी विश्वास नहीं हुआ कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, तीन तलाक के खिलाफ कानून और राम मंदिर का निर्माण कभी वास्तविकता होगा, लेकिन हमने ये सभी काम किए हैं.'' उन्होंने कहा कि जनता से किये गये सभी वादे पूरे किये जायेंगे और यह मेरी गारंटी है. 

पीएण मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत के लोगों के पास मेड इन चाइना फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार किस दुनिया में रहते हैं. इनको अपने देश की उपलब्धि न देखने की बीमारी है. आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है.’’

बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को है. इस समय राज्य में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है. एमपी सहित राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा. 

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का बड़ा हमला, 'कांग्रेस के स्वभाव में दंगा और गुंडागर्दी', राहुल गांधी पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाइल्स सर्जरी के बाद भी नहीं मिली छुट्टी... लोको पायलट ने पैंट उतारकर दिखा दिए घाव, जानें फिर क्या हुआ?
पाइल्स सर्जरी के बाद भी नहीं मिली छुट्टी... लोको पायलट ने पैंट उतारकर दिखा दिए घाव, जानें फिर क्या हुआ?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: 1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
Viral Video: गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
Holi 2026 Warning: सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
Embed widget