एक्सप्लोरर

मानसून सत्र में डिजिटल माध्यम से दर्ज होगी सांसदों की अटेंडेंस, सरकार ने किया ऐप लॉन्च

गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी सख्त प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों के बीच संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा.

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू हो रहा है, इसलिए सरकार ने संसद सदस्यों के लिए अपनी अटेंडेंस को डिजिटल रूप से दर्ज करने के लिए एक ऐप लांच किया है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एहतियात के तौर सभी सांसदों और कर्मचारियों के लिए अटेंडेंस और छुट्टी की आवेदन के लिए एनआईसी की तरफ से एक ऐप विकसित किया गया है. संसद पहुंचने वाले तमाम सांसद, संसद के कर्मचारी अपनी अटेंडेंस दर्ज करा सकेंगे.

गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी सख्त प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों के बीच संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा. दिशानिर्देशों के तहत, सांसदों को अपनी कोरोना की आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट संसद में ले जाना होंगी. इस रिपोर्ट के बिना किसी भी सांसद या कर्मचारी को संसद परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी. सत्र के दौरान ही एक सप्ताह बाद दूसरा कोरोना टेस्ट भी सभी सांसदों और कर्मचारियों का किया जाएगा.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को इससे पहले कई सांसदों से संसद सत्र से छुट्टी की दरख्वास्त मिली है. कई सांसदों ने प्रतिकूल यात्रा के हालात और रोज बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सत्र से छुट्टी मांगी है.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "यह एक तरीका है जिससे हम डिजिटल अटेंडेंस को बढ़ावा दे सकते हैं. सांसद अपनी अटेंडेंस तभी दर्ज करा सकते हैं जब वे संसद में हों, हमारे पास एप के ज़रिए "फेस डिटेक्शन" को सांसद के हस्ताक्षर में बदलने की तकनीक भी उपलब्ध है." ये ऐप सांसदों को पूरे दिन या आधे दिन की अटेंडेंस दर्ज करने और छुट्टी के लिए आवेदन करने के अलावा पूरे सत्र के मासिक कैलेंडर को देखने की सुविधा भी प्रदान करता है.

सत्र के दौरान आने पर सांसदों को इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा जाएगा. उन्हें उस दिन की अटेंडेंस को दर्ज करने और अपने डिजिटल हस्ताक्षर को कैप्चर करने के लिए ऐप पर अपनी तस्वीरों को भी क्लिक करना होगा. ऐप के अलावा, सांसदों के लिए अटेंडेंस दर्ज कराने के लिए रजिस्टर भी रखे गए हैं. लोकसभा सचिवालय के कर्मचारी भी ऐप पर अपनी अटेंडेंस दर्ज कर सकेंगे.

संसद ने कई अन्य उपाय किए हैं, जिसमें संसद के केंद्रीय हॉल से सांसदों के अलावा अन्य लोगों को प्रतिबंधित करना, केवल कैंटीन में खाना पैक करना और मुख्य संसद भवन से सांसदों और मंत्रियों के सहयोगियों को प्रतिबंधित करना शामिल है. मास्क पहनना हर समय अनिवार्य होगा और हर केंद्रीय मंत्री को अपने साथ केवल एक सहयोगी को रखने की अनुमति होगी.

यह भी पढ़ें- 

इस अभिनेता ने कंगना रनौत की तुलना भगत सिंह से की, जानें क्या कहा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Bengal: उत्तर 24 परगना में पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 करोड़ के नकली नोट बरामद, दंपति समेत 7 अरेस्ट
Bengal: उत्तर 24 परगना में पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 करोड़ के नकली नोट बरामद, दंपति समेत 7 अरेस्ट
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- जिन लोगों की जान गई उन्हें मुआवजा मिले, पर इसे...
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- जिन लोगों की जान गई उन्हें मुआवजा मिले, पर इसे...
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget