एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari death: एक बॉलर कैसे बना बंदूकबाज, क्रिकेट के ऑलराउंडर से अंडरवर्ल्ड तक कैसे पहुंचा मुख्तार अंसारी

Mukhtar Ansari death: मुख्तार अंसारी को क्रिकेट बहुत पसंद था. स्कूली दिनों में वह क्रिकेटर बनना चाहता था. लेकिन कॉलेज पहुंचने के बाद क्रिकेट का खेल पीछे छूट गया और वह माफिया फिर बाहुबली बन गया.

बाहुबली मुख्तार अंसारी का गुरुवार रात निधन हो गया. उन्हें बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था. जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. मुख्तार अंसारी को क्रिकेट बहुत पसंद था. स्कूली दिनों में वह क्रिकेटर बनना चाहता था. लेकिन कॉलेज पहुंचने के बाद क्रिकेट का खेल पीछे छूट गया और वह माफिया फिर बाहुबली बन गया. आइए जानते हैं कि कैसे अंडरवर्ल्ड तक पहुंचा मुख्तार? 

मुख्तार का जन्म स्वतंत्रता सेनानी परिवार में हुआ था. वह बचपन में पढ़ाई लिखाई में ठीक ही था. उसे क्रिकेट का बहुत शौक था. उसके पिता सुभानुल्लाह अंसारी भी क्रिकेट के खिलाड़ी थे. उन्हीं से विरासत में मुख्तार को ये खेल मिला था. वे दिल्ली में कॉलेज में क्रिकेट टीम के कैप्टन थे. लेकिन समय ऐसा बदला कि हाथ में बैट के बजाय मुख्तार के हाथ बंदूक आ गई. 

मुख्तार के परिवार के लोग बताते हैं कि उसने अपने बहुत दोस्त साधू सिंह की दुश्मनियों को कब अपना बना लिया और उसके ऊपर अपराधी का ठप्पा लग गया, यह वह भी नहीं जान पाया. मुख्तार और साधू सिंह ने ठेकों की लूट शुरू की. इस बीच 1988 में मंडी परिषद की ठेकेदारी को लेकर ठेकेदार सच्चिदानंद राय की हत्या हुई. इस केस में मुख्तार अंसारी का नाम आया. इसके कुछ दिनों बाद साधू सिंह की हत्या हो गई, इसमें नाम आया एक और बाहुबली बृजेश सिंह का. इसके बाद पूर्वांचल में गैंगवार का सिलसिला शुरू हो गया. 

इन केसों में आया मुख्तार का नाम

1991 में पुलिस ने मुख्तार को हिरासत में लिया. लेकिन 2 पुलिसवालों को गोली लगी और वह फरार हो गया. इसके साथ साथ मुख्तार क्षेत्र में रॉबिनहुड की छवि बनाई. इसके बाद मुख्तार क्षेत्र के विवादों को अपने घर पर सुलझाने लगा. धीरे धीरे मुख्तार ने राजनीतिक रसूख बढ़ाना शुरू कर दिया. मुख्तार बीजेपी को छोड़कर यूपी के बाकी सभी दलों में रहा. 

मुख्तार ने 1996 का चुनाव बीएसपी के टिकट पर मऊ सीट से लड़ा और विधायक बन गया. 1997 में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंद किशोर रुंगटा की हत्या में मुख्तार का नाम आया. इसके बाद मायावती ने मुख्तार को पार्टी से निकाल दिया. 

सियासी रसूख भी रखा कायम

इसके बाद मुख्तार 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में मऊ से जीत हासिल की. इनमें से 3 चुनाव उसने जेल से लड़ें. 2009 में मुख्तार बसपा के टिकट पर वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वे मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ 17 हजार वोट से हार गए. इसके बाद मायावती ने मुख्तार को बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद मुख्तार ने अपने भाई के साथ मिलकर कौमी एकता दल बनाया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget